टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
India vs Sri Lanka: एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम महज 45 रन पर ही सिमट गई. इस जीत के साथ ही भारत ने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है.
भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह (PIC Credit - PTI)
Asian Games 2026, India vs Sri Lanka: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है. निशिन में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए. टीम की ओर से ईशान किशन ने नाबाद 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 38 रन बनाए.
विज्ञापन
इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 10 ओवर भी मैदान पर टिक नहीं सकी और पूरी टीम 9.5 ओवर में ही महज 45 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही भारत का कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो गया है. अब गोल्ड मेडल के लिए भारतीय टीम 3 अक्टूबर को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. इससे पहले आइए एक नजर डालते हैं IND vs SL सेमीफाइनल में 10 बड़े रिकॉर्ड पर.
विज्ञापन
1. सेमीफाइनल या फाइनल में भारत की सबसे बड़ी जीत
श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर भारत ने मेंस टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले किसी भी टीम ने सेमीफाइनल या फाइनल में रनों के लिहाज से इतनी बड़ी जीत दर्ज नहीं की थी. इस मामले में टीम इंडिया ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ा दिया. इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया था.
2. 100+ रन से जीत के मामले में भारत नंबर-1
श्रीलंका को 124 रनों से हराकर भारतीय टीम ने मेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से अपनी 11वीं जीत दर्ज की. इसके साथ ही टीम इंडिया T20I क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से 11 मैच जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इस मामले में कनाडा 10 जीत के साथ दूसरे नंबर पर है. उसके बाद ऑस्ट्रिया के नाम 9, जबकि जिम्बाब्वे, नेपाल, जापान, मलेशिया और युगांडा के नाम 8-8 जीत दर्ज हैं.
विज्ञापन
मेंस टी20I मैचों में 100 या उससे अधिक रनों से जीतने वाली सबसे अधिक टीमें
ईशान किशन ने सेमीफाइनल श्रीलंका के खिलाफ 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए. इसी के साथ ईशान ने नंबर-5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
विज्ञापन
नंबर-5 या उससे नीचे भारत के लिए सबसे बड़ी T20I पारियां
4. श्रीलंका बनीं सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली संयुक्त रूप से नंबर-1 टीम
श्रीलंका की टीम सिर्फ 45 रन पर सिमट गई. इसके साथ ही उसने फुल-मेंबर टीम के टी20 इंटरनेशनल में सबसे कम ऑलआउट स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. इंग्लैंड ने 2019 में वेस्टइंडीज को 45 रन पर ऑलआउट किया था.
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यह श्रीलंका की रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है. इससे पहले श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में एडिलेड में मिली 134 रनों की हार इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. इसके बाद 2026 में निशिन में भारत के खिलाफ 124 रनों की हार श्रीलंका की दूसरी सबसे बड़ी हार बन गई है. वहीं, 2026 में साउथैम्पटन में इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका को 119 रन से हार झेलनी पड़ी थी. भारत के खिलाफ श्रीलंका को 2017 में कटक में 93 रन और 2023 में राजकोट में 91 रन से भी हार का सामना करना पड़ा था.
विज्ञापन
T20I में श्रीलंका की सबसे बड़ी हार (रनों के हिसाब से)
134 रन बनाम AUS, एडिलेड, 2019
124 रन बनाम IND, निशिन, 2026
119 रन बनाम ENG, साउथैम्प्टन, 2026
93 रन बनाम IND, कटक, 2017
91 रन बनाम IND, राजकोट, 2023
📸 𝗠𝗮𝗿𝗰𝗵𝗶𝗻𝗴 𝗶𝗻𝘁𝗼 𝘁𝗵𝗲 𝗙𝗶𝗻𝗮𝗹 🏅
A commanding 1️⃣2️⃣4️⃣-run victory in the semi-final takes #TeamIndia into the Gold Medal match on Saturday 🇮🇳
6. श्रीलंका के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
श्रीलंका की पारी में 9 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए. किसी फुल-मेंबर टीम के लिए यह टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस मामले में रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिसके 10 बल्लेबाज 2009 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए थे.
विज्ञापन
7. T20I में भारत के खिलाफ 5वां विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर
श्रीलंका का पांचवां विकेट महज 18 रन के स्कोर पर गिर गया. भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम के पांच विकेट गिरने का यह सबसे कम स्कोर है. इससे पहले श्रीलंका ने 2016 में विशाखापत्तनम में भारत के खिलाफ 21 रन पर पांच विकेट गंवाए थे.
यह टी20 इंटरनेशनल में 14वीं बार हुआ जब किसी टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए. किसी फुल-मेंबर टीम के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है. इससे पहले 2010 में क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के टॉप-4 बल्लेबाज बिना रन बनाए आउट हुए थे.
Need a strong start? Trust Jasprit Bumrah to deliver 🫡
9. दो डेब्यू करने वाले टॉप-3 बल्लेबाज भी डक पर आउट
श्रीलंका के लिए यह एक और अनचाहा रिकॉर्ड रहा. पहली बार किसी फुल-मेंबर टीम के दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ी, जो टॉप-3 में बल्लेबाजी कर रहे थे, एक ही टी20 इंटरनेशनल पारी में शून्य पर आउट हुए.
विज्ञापन
10. श्रीलंका के 5 बल्लेबाज बिना खाता खोले लौटे
श्रीलंका की पारी में 5 बल्लेबाज डक पर आउट हुए. किसी फुल-मेंबर टीम की एक टी20 इंटरनेशनल पारी में यह संयुक्त रूप से दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. इस मामले में जिम्बाब्वे के नाम रिकॉर्ड है, जिसके 6 बल्लेबाज 2010 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हुए थे.