कौन है वो महिला रेसलर, जिसने Roman Reigns के 1316 दिनों के WWE टाइटल रन को ध्वस्त कर इतिहास रचा?

WWE सहित पूरे रेसलिंग वर्ल्ड में अब रोमन रेंस का नाम गूंजता है. मॉडर्न एरा में वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. ऐसा लगा था कि मौजूदा दौर में उनसे आगे कोई नहीं निकल पाएगा, लेकिन एक महिला रेसलर ने बड़ा कारनामा कर दिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Roman Reigns: WWE में अगस्त 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था. रेंस इसके तुरंत बाद यूनिवर्सल चैंपियन भी बन गए थे. पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे. रेंस का टाइटल रन इसके बाद 1316 दिन तक चला. इस दौरान उन्होंने ब्रॉक लैसनर, गोल्डबर्ग और जॉन सीना समेत कई दिग्गजों को हराया. 2024 में कोडी रोड्स ने रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया. खैर हर किसी का मानना था कि रेंस के टाइटल रन को आज के दौरान पीछे कोई नहीं छोड़ पाएगा. हालांकि, एक फीमेल स्टार ने बड़ा कारनामा कर रेंस को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने अपने करियर में इतिहास रचा है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रोमन रेंस को किसने छोड़ा पीछे?

रोमन रेंस को किसने छोड़ा पीछे?2 / 6

रोमन रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन को पीछे करने वाली महिला रेसलर का नाम एथेना है. WWE फैंस इस नाम से जरूर वाकिफ होंगे. एथेना ने WWE में एंबर मून नाम से कई सालों तक काम किया था. उन्होंने अपने करियर में शानदार कैरेक्टर निभाते हुए फैंस का मनोरंजन किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एथेना का बड़ा कारनामा

एथेना का बड़ा कारनामा3 / 6

एथेना का जन्म 31 अगस्त 1988 को हुआ है. वो अमेरिकी प्रोफेशनल रेसलर हैं. AEW में वो इस समय काम कर रही हैं. साथ ही साथ रिंग ऑफ ऑनर प्रमोशन में भी अपना जलवा दिखाती हैं. उन्हें ROH वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन के रूप में 1320 दिन से ज्यादा हो गए हैं. वो ROH इतिहास में सबसे लंबे समय तक चैंपियन रहने वाली रेसलर हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: 28 साल के WWE रेसलर की गंभीर चोट पर फूट-फूटकर रोए Triple H, वीडियो हुआ वायरल

WWE में भी दिखाया जलवा

WWE में भी दिखाया जलवा4 / 6

2015 में एंबर मून ने WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. उन्होंने NXT में बढिया काम किया. वो NXT वुमेंस चैंपियन और टैग टीम चैंपियन रहीं. उन्होंने 2018 में मेन रोस्टर में कदम रखा था. मेन रोस्टर ने मून ने हमेशा बड़े मैचों में हिस्सा लिया था. हालांकि, वो टाइटल जीतने में नाकाम रही थीं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE ने कब किया रिलीज?

WWE ने कब किया रिलीज?5 / 6

एंबर मून ने मेन रोस्टर में जाने के बाद दोबार फिर से NXT में वापसी की थी. उन्होंने डेवलपमेंट ब्रांड में अपना दम दिखाया. 4 नवंबर 2021 को कंपनी ने उन्हें रिलीज कर बड़ा झटका दिया था. मून के जाने से फैंस भी चौंक गए थे. अच्छे काम के बावजूद उन्हें रिलीज किया गया. (Photo: WWE.com)

इंडिपेंडेंट सर्किट में किया बढ़िया काम

इंडिपेंडेंट सर्किट में किया बढ़िया काम6 / 6

एंबर मून ने WWE से जाने के बाद हार नहीं मानी. उन्होंने 2022 में इंडिपेंडेंट सर्किट में कदम रखा. मई में उन्होंने AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य प्रमोशन में भी काम किया. अब देखना होगा कि मून का टाइटल रन कितना लंबा चलेगा. वैसे अब उन्होंने रेसलिंग वर्ल्ड में अपना बड़ा नाम बना लिया है. वो फ्यूचर में WWE में भी नज़र आ सकती हैं. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: WWE Raw के इस हफ्ते के भयंकर एपिसोड में क्या-क्या हुआ? देखें रिजल्ट्स

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन