Drishyam 3 Box Office Prediction day 1: अजय देवगन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. जब से फैंस के बीच इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था तभी से इस फिल्म को देखने की बेकरारी फैंस में बढ़ गई थी. अब फाइनली ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म नें करोड़ों की कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. वहीं अब हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर सकती है. चलिए एडवांस बुकिंग और ओपनिंग डे प्रीडिक्शन के बारे में डिटेल में जानते हैं.
एडवांस बुकिंग में कितनी की कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन और जयदीप अहलावत की ‘दृश्यम 3’ ने एडवांस बुकिंग में 30.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 39.37 करोड़ पहुंच गया है. वहीं एडवांस बुकिंग में अब तक फिल्म के 11.56 लाख टिकट्स बिक चुके हैं. इसके साथ ही फिल्म के 37,059 शोज बुक हो चुके हैं. वहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 14% है. वहीं रात तक फिल्म का ये आंकड़ा और बढ़ता दिखाई देने वाला है.
ओपनिंग डे पर कितनी कर सकती है कमाई?
वहीं अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ के पहले दिन के कलेक्शन की प्रीडिक्शन भी सामने आ गई है. ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार जयदीप अहलावत और अजय देवगन की ये थ्रिलर फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 45 से 55 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने 30 करोड़ से ऊपर का आंकड़ा पार कर लिया है तो अब पहले दिन फिल्म 50 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन तो कर ही सकती है. हालांकि फिल्म का असली आंकड़ा तो 2 अक्टूबर की रात को ही पता चल सकेगा.
‘दृशयम 3’ की स्टारकास्ट
‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन और जयदीप अहलावत काफी लंबे समय बाद स्क्रीन पर साथ दिखने वाले हैं. इन दोनों के साथ-साथ फिल्म में तब्बू, प्रकाश राज, सौरभ शुक्ला, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव, रजत कपूर और कमलेश सावंत भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. इन सभी सितारों को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. बता दें ‘दृश्यम 3’ इस फ्रेंचाइजी का आखिरी पार्ट है. इसके बाद फिल्म से जुड़ा एक भी पार्ट ऑडियंस को देखने को नहीं मिलेगा.