WWE को मिलेंगे 3 नए चैंपियन! Roman Reigns के भाई का टूट सकता है सपना, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहने वाला है. फैंस को वहां पर बड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. एक धमाकेदार शो WWE द्वारा दिया जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

WWE SmackDown: WWE में इस समय नाइट ऑफ चैंपियंस की तैयारी चल रही है. 27 जून को फैंस को सऊदी अरब में धमाकेदार एपिसोड देखने को मिलेगा. खैर इससे पहले SmackDown के आने वाले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हैं. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया है. इस बार मेन इवेंट में नया वर्ल्ड चैंपियन देखने को मिल सकता है. इसके अलावा किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट की कहानी भी आगे बढ़ेगी. ट्रिपल एच द्वारा वहां पर बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.
कोडी रोड्स vs गुंथर
2 / 6WWE SmackDown में सबसे बड़ा मैच कोडी रोड्स और गुंथर के बीच होगा. कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ दांव पर लगाएंंगे. इस बार गेस्ट रेफरी की भूमिका में सैमी ज़ेन होंगे. कोडी के टाइटल रन का अंत हो सकता है. वहीं गुंथर नए वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं. इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं. (Photo: WWE.com)
क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट
3 / 6SmackDown में क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा. लिव मॉर्गन की टक्कर शार्लेट फ्लेयर से होगी. इस मैच के जबरदस्त होने की उम्मीद जताई जा रही है. एक तरफ फाइनल में इयो स्काई पहुंच चुकी हैं. अब देखना होगा कि मॉर्गन और फ्लेयर में से कौन बाजी मारता है. (Photo: WWE.com)
किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट
4 / 6ब्लू ब्रांड में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच होगा. जे उसो और जे'वॉन एवंस के बीच शानदार टक्कर होगी. जे के जीतने के चांस ज्यादा लग रहे हैं. हालांकि, कंपनी अंतिम समय में अपनी योजना में बदलाव कर सकती है. इन दोनों में से जो भी जीतेगा उसका सामना ओबा फेमी से होगा. (Photo: WWE.com)
WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच
5 / 6डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ की MFT के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. प्रीस्ट और ट्रुथ का टाइटल रन अभी तक ज्यादा खास नहीं रहा है. दोनों के टाइटल रन का इस हफ्ते अंत हो सकता है. MFT को बड़ी सफलता मिल सकती है. (Photo: WWE.com)
नंबर-1 कंटेंडर्स मैच
6 / 6कार्मेलो हेज और रिकी सेंट्स के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंटेंडर्स मैच होगा. जो भी जीतेगा वो मौजूदा चैंपियन ट्रिक विलियम्स का सामना करेगा. इस मैच में भी खूब बवाल होने की उम्मीद जताई जा रही है. फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है. (Photo: WWE.com)


















