Roman Reigns का हाल-बेहाल, टाइटल मैच में बवाल, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या हुआ?
WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में इस हफ्ते तगड़ा एक्शन देखने को मिला. बढ़िया सैगमेंट्स के साथ शो को शानदार बनाने की पूरी कोशिश की गई. टॉप रेसलर्स ने खूब मनोरंजन किया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या हुआ.

WWE Raw में अब कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया जा रहा है. इस हफ्ते शो में तगड़े सैगमेंट्स और मैच हुए. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए थे. WWE के टॉप रेसलर्स ने अपने काम से सभी का दिल जीता. रोमन रेंस भी इस हफ्ते नज़र आए. बैकलैश 2026 का बिल्डअप देखने को मिला. इस इवेंट के लिए तीन बड़े मैचों की घोषणा की गई. वुमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
2 / 9शुरुआती सैगमेंट में सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर खूब बेइज्जती की. रॉलिंस ने ब्रेकर को बैकलैश 2026 में मैच के लिए चुनौती पेश की. दोनों के बीच मैच को ऑफिशियल किया गया. इस बार इनके बीच ब्रॉल नहीं हुआ.
पेंटा का मैच
3 / 9पेंटा ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रुसेव के खिलाफ डिफेंड की. पेंटा ने रुसेव को चतुराई से रोलअप के जरिए हराया. मैच के बाद रुसेव और ईथन पेज ने मिलकर पेंटा पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए जे'वॉन एवंस आए. एवंस और पेंटा का दबदबा रहा.
बैकी लिंच का मैच
4 / 9बैकी लिंच ने ओपन चैलेंज दिया. इयो स्काई ने आकर उन्हें जवाब दिया. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. ओस्का की दखलअंदाजी की वजह से इयो को मैच में हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद ओस्का ने इयो के ऊपर खतरनाक हमला किया.
जो हेंड्री का सैगमेंट
5 / 9जो हेंड्री ने अपने सैगमेंट में लोगन पॉल का मजाक बनाया. लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी रिंग में आए. इनके बीच ब्रॉल हुआ. हेंड्री को बचाने के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स ने एंट्री की. रिंग में बहुत बड़ा बवाल देखने को मिला. हेंड्री को देखकर फैंस खुश हो गए.
रे मिस्टीरियो का मैच
6 / 9रे मिस्टीरियो का मुकाबला एल ग्रांडे अमेरिकानो के साथ हुआ. दोनों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मिस्टीरियो ने अपने अनुभव का फायदा भी उठाया. अंत में मिस्टीरियो को ही शानदार जीत मिली. जीत के बाद वो काफी खुश दिखे.
ओबा फेमी का मैच
7 / 9ओबा फेमी का मुकाबला ग्रेसन वॉलर के साथ हुआ. फेमी का दबदबा देखने को मिला. फेमी ने वॉलर के ऊपर बहुत जल्द तगड़ी जीत हासिल की. फेमी ने मैच के बाद प्रोमो भी दिया. उन्होंने कहा कि अब उनका ओपन चैलेंज आगे भी जारी रहेगा.
टैग टीम मैच
8 / 9रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज का मुकाबला लायरा वैल्किरिया और बेली के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. लिव मॉर्गन ने भी दखलअंदाजी की. अंत में लायरा और बेली को हार का सामना करना पड़ा. रॉक्सन ने मैच में अच्छा प्रदर्शन किया.
मेन इवेंट
9 / 9मेन इवेंट में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. फाटू ने रेंस के ऊपर हमला भी किया. रेंस की हालत खराब हो गई थी. अंत में रेंस ने फाटू द्वारा बैकलैश के लिए दी गई चुनौती को स्वीकार किया. फाटू के पास अब चैंपियन बनने का मौका है.



















