WWE WrestleMania 42 के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या हुआ? जानिए Roman Reigns को किसने दी चुनौती

WWE Raw का शो धमाकेदार रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने अपनी ताकत दिखाई. नए वर्ल्ड चैंपियन रोमन रेंस ने मेन इवेंट में शानदार एंट्री की. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड के शो में इस बार क्या हुआ.

WWE
1 / 8
WWE RAW

WWE WrestleMania 42 के बाद Raw का पहला एपिसोड बढ़िया रहा. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट्स हुए. सबसे बड़ी बात है कि कुछ NXT स्टार्स ने मेन रोस्टर में कदम रख लिया है. रेड ब्रांड में टॉप स्टार्स ने फैंस का मनोरंजन किया. कुछ नई कहानियों की शुरुआत हुई. मेन इवेंट में रोमन रेंस और द उसोज़ का रीयूनियन देखने को मिला. रेंस ने जे उसो और जिमी उसो के ऊपर अपना प्यार जाहिर किया. रेंस को नया विरोधी भी मिल गया है. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट2 / 8

ओबा फेमी ने इस बार शो की शुरुआत की. फैंस ने उनके नाम के खूब चैंट्स लगाए. उन्होंने रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर को हराया था. लैसनर ने ज्यादा कुछ नहीं कहा. उन्होंने कहा कि द रूलर आ चुके हैं. इसके जरिए फेमी ने बता दिया है कि वो आगे जाकर बवाल मचाने वाले हैं.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच3 / 8

रिया रिप्ली और इयो स्काई का मुकाबला ओस्का और कायरी सेन के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. रिप्ली और स्काई की केमिस्ट्री बढ़िया रही. अंत में दोनों ने धमाकेदार अंदाज में मैच जीता. स्काई और रिप्ली ने एक-दूसरे को गले भी लगाया.

सिंगल मैच

सिंगल मैच4 / 8

ईथन पेज और जे'वॉन एवंस के बीच सिंगल मैच हुआ. इस मैच में रुसेव ने दखलअंदाजी की. एवंस को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद रुसेव ने एवंस पर हमला किया. उन्हें बचाने के लिए पेंटा आए. रुसेव ने पेंटा को भी पीट दिया.

विज्ञापन

लिव मॉर्गन का मैच

लिव मॉर्गन का मैच5 / 8

लिव मॉर्गन का मुकाबला सोल रूका से हुआ. दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. मैच में जारिया ने दखलअंदाजी की. उन्होंने रूका पर हमला किया. रिंग में इसके बाद मॉर्गन ने रूका को ओबिलियन लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की. मैच के बाद मॉर्गन और स्टेफनी वकेर का आमना-सामना स्टेज पर हुआ.

पॉल हेमन का सैगमेंट

पॉल हेमन का सैगमेंट6 / 8

पॉल हेमन ने अपने साथियों की तारीफ की. उन्होंने ब्रॉन ब्रेकर को बुलाया. ब्रेकर ने अपनी बात रखी. उनके ऊपर पीछे से चेयर से सैथ रॉलिंस ने हमला किया. रॉलिंस का देने के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स ने वापसी की. अंत में ब्रेकर ने रॉलिंस को दो खतरनाक स्पीयर देकर धराशाई किया.

विज्ञापन

फिन बैलर का मैच

फिन बैलर का मैच7 / 8

फिन बैलर का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ हुआ. मैच में बैलर ने तगड़ी जीत हासिल की. मैच के बाद डॉमिनिक मिस्टीरियो ने बैलर पर अटैक किया. बैलर ने कुछ देर बाद वापसी कर मिस्टीरियो को रिंग से बाहर किया. अब इनकी राइवलरी और तगड़ी होने वाली है.

रोमन रेंस का सैगमेंट

रोमन रेंस का सैगमेंट8 / 8

रोमन रेंस ने द उसोज़ के साथ एंट्री की. रेंस ने अपने भाइयों की तारीफ की. जेकब फाटू ने सैगमेंट में दखल दिया. फाटू ने कहा कि उन्हें टाइटल चाहिए. उन्होंने बैकलैश 2026 के लिए रेंस को चुनौती दी. रेंस ने फाटू को सोचने के लिए एक हफ्ते का टाइम दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन