WWE WrestleMania 42 में Randy Orton vs Cody Rhodes मैच का नतीजा दिग्गज ने किया लीक! चैंपियन के फैंस को झटका

WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इस मैच की काफी चर्चा हो रही है क्योंकि ऑर्टन हील बन चुके हैं. अब एक WWE दिग्गज ने मुकाबले के संभावित नतीजे को लेकर बड़ा बयान दिया है.

WWE
1 / 6
WWE WrestleMania 42

WWE WrestleMania का प्रसारण 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास से होगा. मैच कार्ड तैयार हो चुका है. टॉप स्टार्स अपने एक्शन से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. नाइट-1 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले को लेकर फैंस बहुत उत्साहित हैं. ऑर्टन अब बतौर हील काम कर रहे हैं. उनका दबदबा कोडी के ऊपर देखने को मिला है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि मैच कौन जीतेगा. इसे लेकर अब बड़ा बयान सामने आया है.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन ने हाल ही में लिया हील टर्न

रैंडी ऑर्टन ने हाल ही में लिया हील टर्न2 / 6

रैंडी ऑर्टन ने इस साल का मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर रेसलमेनिया 42 में टाइटल मैच हासिल किया. इसके बाद उन्होंने SmackDown के एक एपिसोड में कोडी रोड्स को खतरनाक अंदाज में पीटकर हील टर्न लिया. वहां से फैंस का रोमांच इनके मैच को लेकर बढ़ गया. दर्शक लंबे समय से रैंडी के हील टर्न का इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

कोडी रोड्स के दोस्तों पर हुआ हमला

कोडी रोड्स के दोस्तों पर हुआ हमला3 / 6

रैंडी ऑर्टन ने अपने हील अवतार से सभी को चौंकाया. उन्होंने पहले कोडी रोड्स के करीबी मैट कार्डोना के ऊपर हमला कर उनका हाथ तोड़ा. ऑर्टन ने कार्डोन को मैच में भी हराया. इसके बाद ऑर्टन ने जेली रोल को भी आरकेओ लगाकर सभी को हैरान कर दिया.

WWE दिग्गज की भविष्यवाणी

WWE दिग्गज की भविष्यवाणी4 / 6

Busted Open पॉडकास्ट में WWE दिग्गज बुली रे ने कहा कि मैच के अंतिम पल में पैट मैकफी आकर कोडी रोड्स को लो-ब्लो लगा सकते हैं. इस वजह से रैंडी ऑर्टन को बड़ी जीत कोडी के ऊपर मिल सकती है. रे ने कह दिया कि ऑर्टन अपना 15वां टाइटल जीतने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

बुली रे ने क्या कहा?

बुली रे ने क्या कहा?5 / 6

बुली रे के अनुसार, “कोडी और रैंडी के मैच में शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी. इसमें दखलअंदाजी भी होगी. पैट मैकफी आकर कोडी को लो-ब्लो लगाएंगे. लोग खुश हो जाएंगे. अचानक आरकेओ लगेगा और तीन काउंट के साथ रैंडी विजेता बन जाएंगे. ये ही मुकाबले का अंत होगा”.

क्या मैच में जुड़ेगी कोई शर्त?

क्या मैच में जुड़ेगी कोई शर्त?6 / 6

कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का मैच खतरनाक होने वाला है. कोडी की तरफ से जेली रोल और मैट कार्डोना भी आ सकते हैं. कंपनी इस मुकाबले को और ज्यादा रोमांचक बना सकती है. आने वाले हफ्तों में मुकाबले में कोई नई शर्त जोड़ी जा सकती है. ऐसा हुआ तो फिर नाइट-1 के मेन इवेंट में मजा आ जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन