Roman Reigns या Cody Rhodes...जानिए WWE Clash In Italy 2026 में कौन हारेगा वर्ल्ड टाइटल?
WWE Clash In Italy 2026 में बड़े मुकाबले होने वाले हैं. रोमन रेंस और कोडी रोड्स दोनों अपने टाइटल को शो में दांव पर लगाएंगे. इनके मैच को लेकर एक दिग्गज ने अब चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE Clash In Italy 2026: WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Clash In Italy 2026 में फैंस को खूब मजा आने वाला है. कंपनी ने कुल पांच मुकाबले शो के लिए रखे हैं. रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. वहीं कोडी रोड्स अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ दांव पर लगाएंगे. इन दोनों स्टार्स में से किसी एक की शो में हार होना तय है. एक दिग्गज ने इनके मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.
क्या रोमन रेंस की होगी जीत?
2 / 6Notsam Wrestling पॉडकास्ट पर WWE विश्लेषक सैम रॉबर्ट्स ने रोमन रेंस और जेकब फाटू के मैच को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा है कि ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रेंस अपने टाइटल को आसानी से रिटेन कर लेंगे. उन्होंने कहा कि मुझे इस चीज पर पूरा भरोसा है.
कोडी रोड्स को लग सकता है झटका
3 / 6कोडी रोड्स और गुंथर के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. सैम रॉबर्ट्स के अनुसार इस बार कोडी की बादशाहत खत्म हो जाएगी. उन्होंने कहा है कि गुंथर नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बनेंगे. कोडी को वो तगड़ा झटका दे सकते हैं.
गुंथर को मिल सकता है पुश
4 / 6गुंथर के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. वो गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स जैसे दिग्गजों को रिटायर कर चुके हैं. मेन रोस्टर में अभी तक गुंथर रेड ब्रांड का हिस्सा थे. हाल ही में उन्होंने SmackDown रोस्टर में कदम रखा है. ट्रिपल एच एक बार फिर उन्हें बड़ा पुश दे सकते हैं.
रोमन रेंस ने कब जीता था टाइटल?
5 / 6रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक बढ़िया रहा है. शुरुआत में उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. रोमन का टाइटल इस बार भी लंबा चलने वाला है. ट्रिपल एच अब उनकी बुकिंग बढ़िया अंदाज में कर रहे हैं.
बैकलैश में रोमन रेंस ने जीता मैच
6 / 6रोमन रेंस ने हाल ही में बैकलैश इवेंट में अपनी चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. वहां पर रेंस ने बड़ी मुश्किल से फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया था. मैच के बाद फाटू ने रेंस के ऊपर जानलेवा हमला कर दुश्मनी जारी रखी थी.



















