ये हैं IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर, इस टीम के नाम है हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड

IPL Top 5 Highest Totals: आईपीएल अपने रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है, जहां बल्लेबाज जमकर चौके-छक्के लगाते हैं. यहां जानिए IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर और किस टीम के नाम है हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड?

IPL 2026
1 / 6
IPL 2026

Top 5 Highest Scores in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है, जहां एक से बढ़कर एक रोमांचक और हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलेंगे. आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है और खूब चौके-छक्कों की बरसात होती है. इस लीग में 200 रनों का स्कोर अब आम बात हो गई है. नए सीनज से पहले आइए एक नजर डालते हैं IPL इतिहास के 5 सबसे बड़े स्कोर पर.  

विज्ञापन

SRH के नाम IPL का सबसे बड़ा स्कोर

SRH के नाम IPL का सबसे बड़ा स्कोर2 / 6

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के नाम है. हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2024 में RCB के खिलाफ लीग का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था. 15 अप्रैल 2024 को खेले गए मुकाबले में SRH की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 287 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाकर इतिहास रचा था. उस मैच में ट्रैविस हेड ने 41 गेंदों में 102 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंदों में 67 रन ठोके थे.

विज्ञापन

IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर

IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर3 / 6

आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के नाम है. SRH ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को 2025 के सीजन में भी जारी रखा. 23 मार्च 2025 को खेले गए मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हैदराबाद टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रन बनाए. यह सबसे बड़े स्कोर से सिर्फ एक रन कम है. उस मैच में ईशान किशन ने 47 गेंदों में 106 रन की धमाकेदार पारी खेली, वहीं ट्रैविस हेड ने 67 रन बनाए.

IPL का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

IPL का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर4 / 6

आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने बनाया है. 25 मई 2025 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी SRH के बल्लेबाजों ने तहलका मचाया और टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 278 रन बना दिए. उस मैच में हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों में 105 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि ट्रैविस हेड ने 76 रन बनाए.

विज्ञापन

IPL का चौथा सबसे बड़ा स्कोर

IPL का चौथा सबसे बड़ा स्कोर5 / 6

आपको यह जानकार शायद हैरानी होगी कि आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम ने बनाया है. 27 मार्च 2024 को मुंबई इंडियंस के खिलाफ SRH ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 277 रन बना डाले. उस मैच में क्लासेन ने 34 गेंदों में 80 रन और ट्रैविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रन की तेज पारी खेली थी.

IPL का 5वां सबसे बड़ा स्कोर

IPL का 5वां सबसे बड़ा स्कोर6 / 6

आईपीएल इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के नाम है. IPL 2024 में KKR ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रनों का स्कोर खड़ा किया था. उस मैच में सुनील नरेन ने 39 गेंदों में 85 रन और अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों में 54 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन