वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू, चक्रवर्ती की वापसी? इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए श्रेयस अय्यर करेंगे प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव!

Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर टिकी हुई है. कप्तान श्रेयस अय्यर इस मैच के लिए टीम कॉम्बिनेशन में कुछ बड़े बदलाव कर सकते हैं.

shreyas iyer vaibhav sooryavanshi (1)
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर के कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज में वह जीत दर्ज कर आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे. 1 जुलाई यानी आज भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20I मैच खेला जाने वाला है. सीरीज हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौका

वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है डेब्यू का मौका2 / 6

वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. हाल ही में ट्राई नेशन सीरीज में वैभव ने 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था. नेट्स सेशन में भी सूर्यवंशी बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए नजर आए थे. संजू सैमसन ने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में दो मैचों में सिर्फ 5 रन बनाए थे. इसी वजह से अब संजू की जगह सूर्यवंशी को मौका दिया जा सकता है.  (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती करेंगे वापसी?

वरुण चक्रवर्ती करेंगे वापसी?3 / 6

वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा नहीं बने थे. अब वरुण इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से जुड़ गए हैं. वो भारत के प्रमुख स्पिनर हैं और उन्हें टीम में सीधे जगह मिल सकती है. (Image: Instagram/chakaravarthyvarun)

सूर्यांश शेडगे को बैठना पड़ेगा बाहर?

सूर्यांश शेडगे को बैठना पड़ेगा बाहर?4 / 6

वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग 11 में शामिल करने के लिए किसी एक खिलाड़ी को बाहर करना पड़ेगा. सूर्यांश शेडगे के लिए आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच कुछ खास नहीं था. उन्हें बाहर किया जा सकता है. (Image: Instagram/suryanshshedge)

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

श्रेयस अय्यर पर होगी बड़ी जिम्मेदारी5 / 6

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर सवाल जरूर उठे हैं लेकिन बल्ले से भी उनका सीजन अच्छा नहीं रहा है. अय्यर को अब खुद को साबित करने के लिए जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करनी होगी. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्हें बड़ी पारी खेलनी होगी, वरना टीम में उनकी जगह पर सवाल उठ सकते हैं. (Image: AI Generated)

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 116 / 6

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (wk), श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन