Roman Reigns के साथी की शर्मनाक हार, Randy Orton का बड़ा धोखा, जानिए WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या हुआ?

WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. शो में बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिले. रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप भी हुआ. कहानियों को शानदार अंदाज में आगे बढ़ाया गया. कोडी रोड्स इस बार नज़र नहीं आए. रैंडी ऑर्टन शो में छाए रहे. एक बार फिर उन्होंने अपना विलेन रूप दिखाया. वुमेंस डिवीजन ने भी अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए जानते हैं कि SmackDown में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 11
WWE SmackDown Results

विज्ञापन

जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर के बीच हुआ ब्रॉल

जेकब फाटू और ड्रू मैकइंटायर के बीच हुआ ब्रॉल2 / 11

शो की शुरुआत में बैकस्टेज ड्रू मैकइंटायर  ने जेकब फाटू के ऊपर हमला किया. इसके बाद मैकइंटायर रिंग में आए. उनकी निक एल्डिस से बात हुई. फाटू और मैकइंटायर के बीच ब्रॉल हुआ. अंत में फाटू का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच

WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच3 / 11

MFT ग्रुप के जेसी माटेओ और टामा टोंगा ने डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ के खिलाफ WWE टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. वायट सिक्स ने भी दखलअंदाजी की. अंत में प्रीस्ट और ट्रुथ नए टैग टीम चैंपियन बने.

टैग टीम मैच

टैग टीम मैच 4 / 11

मोटर सिटी मशीन गन्स का मैच इस बार फ्रैक्जिओम के साथ हुआ. दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया. अंत में मोटर सिटी मशीन गन्स ने मुकाबले में जीत हासिल की.

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट

रैंडी ऑर्टन का सैगमेंट5 / 11

रैंडी ऑर्टन ने कहा कि कोडी रोड्स ने उनसे उनका पुराना वर्जन दिखाने की बात कही थी. ऑर्टन ने कहा कि वो रेसलमेनिया में आरकेओ के जरिए अपना 15वां टाइटल जीतेंगे.

सैमी ज़ेन का मैच

सैमी ज़ेन का मैच6 / 11

रोमन रेंस के साथी सैमी ज़ेन का मुकाबला एलिस्टर ब्लैक के साथ हुआ. मैच में ट्रिक विलियम्स ने भी दखलअंदाजी की. सैमी को इससे नुकसान हुआ. ब्लैक ने मुकाबले में जीत दर्ज की.

विज्ञापन

रिया रिप्ली का सैगमेंट

रिया रिप्ली का सैगमेंट7 / 11

रिया रिप्ली और जेड कार्गिल ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. मीचीन और बी-फैब ने आकर रिप्ली पर हमला किया. दोनों ने अपने एक्शन से सभी को चौंका दिया. अंत में कार्गिल ने रिप्ली को जेडेड मूव लगाकर धराशाई किया.

यूएस चैंपियनशिप मैच

यूएस चैंपियनशिप मैच8 / 11

कार्मेलो हेज ने इल्जा ड्रेगनोव के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने शो का सबसे अच्छा मैच फैंस को दिया. अंत में बड़ी मुश्किल से हेज ने ड्रेगनोव को हराकर टाइटल रिटेन किया.

विज्ञापन

किट विल्सन का सैगमेंट

किट विल्सन का सैगमेंट9 / 11

किट विल्सन और जेली रोल का सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे का खूब मजाक बनाया. अंत में विल्सन ने जेली के ऊपर खतरनाक हमला किया. दोनों के बीच अगले हफ्ते मुकाबला होगा.

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच

वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच10 / 11

लैश लीजेंड और नाया जैक्स ने निकी और ब्री बैला के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. इनके बीच तगड़ा मैच हुआ. मैच में शार्लेट फ्लेयर और एलेक्स ब्लिस ने दखलअंदाजी की. मैच का नतीजा नहीं निकला. अंत में लीजेंड और जैक्स का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट11 / 11

मेन इवेंट में रैंडी ऑर्टन ने मैट कार्डोना के ऊपर खतरनाक हमला किया. उन्होंंने कार्डोना को पहले लो-ब्लो और आरकेओ लगाया. इसके बाद रिंग के बाहर भी उनकी धुनाई की. अंत में रैंडी ने कार्डोना के हाथ में चेयर फंसाकर उसके ऊपर किक मार दी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन