श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में चमके भारत के ये 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी भी बने हीरो
एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की टक्कर श्रीलंका से हुई. टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन कर मुकाबला 124 रनों से जीता. भारत की इस बड़ी जीत में पांच खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा योगदान रहा. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Asian Games 2026: श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की. टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जल्दी पवेलियन चले गए. भारत ने मुश्किल पिच पर 169 रन बनाए. पिच की हालत देखकर ये टारगेट बहुत ही शानदार था. श्रीलंका के बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे. कोई भी क्रीज पर टिक नहीं पाया. पूरी टीम महज 9.5 ओवर में 45 के स्कोर पर सिमट गई. भारत की अब फाइनल में पाकिस्तान से गोल्ड के लिए टक्कर होगी. खैर टीम इंडिया की इस बड़ी जीत में इन 5 खिलाड़ियों का जबरदस्त योगदान रहा.
वैभव सूर्यवंशी
2 / 6वैभव सूर्यवंशी को इस बार प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी. उन्होंने नॉकआउट मैच में किसी को भी निराश नहीं किया. शुरुआत में सूर्यवंशी ने एक छोर संभालकर रखा था. उन्होंने 21 गेंदों में 38 रनों की आक्रामक पारी खेली. सूर्यवंशी ने छह चौक और 2 सिक्स अपनी पारी में लगाए. पिच में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो रहा था लेकिन सूर्यवंशी डटे रहे. (Image: Instagram/indiancricketteam)
ईशान किशन
3 / 6टीम इंडिया की इस बड़ी जीत में सबसे अहम योगदान ईशान किशन का रहा. एक वक्त लग रहा था कि भारत 150 रन भी नहीं पाएगा. नंबर-5 पर आए किशन ने अपनी तूफानी पारी से सभी का दिल जीत लिया. किशन ने 46 गेंदों पर 80 रन बनाए. वो नाबाद रहे. उन्होंने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए. उनकी बदौलत ही भारत 169 रन बना पाया. (Image: Instagram/indiancricketteam)
जसप्रीत बुमराह
4 / 6टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से एक बार फिर कहर ढाया. उन्होंने श्रीलंका के पहले ही ओवर में दो विकेट चटका दिए. श्रीलंकाई टीम इसके बाद पूरी तरह से दबाव में आ गई थी. बुमराह ने 2 ओवर में 7 रन देकर दो विके अपने नाम किए. उन्होंने सिनेथ जयवर्धने और सोहन डे लिवेरा का विकेट लिया. (Image: Instagram/indiancricketteam)
अक्षर पटेल
5 / 6अक्षर पटेल ने भी अपनी गेंदबाजी से अपना दम दिखाया. उनकी स्पिन गेंदबाजी के आगे श्रीलंंकाई बल्लेबाज ढेर हो गए. उन्होंने 3 ओवर में 8 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने एक ओवर मेडन फेंका. टी20 में मेडन ओवर फेंकना बहुत बड़ी बात होती है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पटेल ने कितनी तगड़ी गेंदबाजी की. अक्षर से आगे भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद है. (Image: Instagram/indiancricketteam)
अभिषेक शर्मा
6 / 6अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए. वो सिर्फ 7 ही रन बना पाए. हालांकि उन्होंने गेंदबाजी में बवाल मचाया. श्रेयस अय्यर ने उनके हाथ में भी गेंद थमाई. अभिषेक ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया. उन्होंने अपना एक ओवर भी पूरा नहीं कराया और 2 विकेट ले लिए. अभिषेक ने पांच गेंदें ही फेंकी. उन्होंने सिर्फ दो रन दिए. विकेट लेने के बाद वो काफी खुश नज़र आए. (Image: Instagram/indiancricketteam)