IPL इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा अद्भुत कारनामा, 200+ का टारगेट सबसे तेज हासिल करने वाली टीम बनी RCB

IPL 2026: आईपीएल में सनराइजर्स के खिलाफ मैच में आरसीबी की टीम ने इतिहास रचने का काम किया है. इससे पहले आईपीएल में ऐसा अद्भुत कारनामा कभी नहीं हुआ था. टीम 200 से ज्यादा का टारगेट सबसे तेज हासिल करने वाली फ्रेंचाइजी बन गई है.

jacket - 2026-03-29T120210.597
1 / 6

IPL 2026 RCB vs SRH: आईपीएल 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है. आरसीबी ने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन से इस सीजन अपने इरादे साफ कर दिए हैं. टीम ने इस मैच में सिर्फ जीत हासिल नहीं की है बल्कि आने मैचों के लिए बाकी टीमों को चेतावनी भी जारी की है. टीम के लिए इस मैच में विराट कोहली, कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिकल का बल्ला जमकर गरजा. इन तीनों बल्लेबाजों की तूफानी पारी के दम पर आरसीबी की टीम ने एक अद्भुत रिकॉर्ड इस मैच में अपने नाम किया है, जो कि आईपीएल के इतिहास में कोई भी नहीं कर पाया था.

विज्ञापन

सबसे तेज 200 से ज्यादा का टारगेट चेज

सबसे तेज 200 से ज्यादा का टारगेट चेज2 / 6

आरसीबी ने इस मैच में 202 रनों के लक्ष्य को महज 15.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया. आईपीएल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब किसी टीम ने इतनी कम गेंदों में ही 200 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल किया है. टूर्नामेंट में चौथी बार था जब आरसीबी ने 200 से ज्यादा का टारगेट चेज किया था.

विज्ञापन

विराट ने खेली नाबाद पारी

विराट ने खेली नाबाद पारी3 / 6

विराट कोहली ने इस मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा. उन्होंने इस मैच में 38 गेंदों का सामना करते हुए 69 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 181 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए 5 छक्के भी जड़े.

पहले RR के नाम दर्ज था रिकॉर्ड

पहले RR के नाम दर्ज था रिकॉर्ड4 / 6

आईपीएल में सबसे तेज 200 से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के नाम था. टीम ने साल 2025 में गुजरात के खिलाफ मैच में महज 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली थी. इससे पहले साल 2024 में आरसीबी ने 16 ओवरों में गुजरात के खिलाफ ही 200 से ज्यादा का टारगेट चेज किया था.

विज्ञापन

MI का नाम भी लिस्ट में शामिल

MI का नाम भी लिस्ट में शामिल5 / 6

मुंबई इंडियंस का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. टीम ने साल 2023 में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 16.3 ओवरों में ही 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया था. 

2017 में दिल्ली ने रचा था इतिहास

2017 में दिल्ली ने रचा था इतिहास6 / 6

साल 2017 में दिल्ली की टीम ने महज 17.3 ओवरों में ही 200 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचने का काम किया था. मुंबई की टीम को दिल्ली का ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 6 साल का समय लगा था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन