IPL 2026: फिर विवादों में आया एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद किया पर्दाफाश

IPL 2026: आईपीएल 2026 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. मामला आरसीबी और एलएसजी से जुड़े मुकाबले का है. आईपीएल 2026 के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम फिर सवालों के घेरे में है.

Cricket News - 2026-04-17T163221.027
1 / 6

आईपीएल 2026 का धूम धड़ाका जारी है. अब तक इस सीजन 24 मुकाबले खेले जा चुके हैं. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी इस बार शानदार प्रदर्शन कर रही है. आईपीएल 2026 के दौरान आरसीबी का होमग्राउंड फिर विवादों में आ गया है. इस बार पुलिस ने एक खास शख्स को गिरफ्तार किया है. क्या है मामला आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

कैंटीन कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

कैंटीन कर्मचारी हुआ गिरफ्तार2 / 6

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी मैदान पर काम करने वाले एक कैंटीन कर्मचारी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टिकटों को ज्यादा कीमत पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

पुलिस ने किया पर्दाफाश

पुलिस ने किया पर्दाफाश3 / 6

पुलिस ने इस गिरफ्तारी के जरिए कॉरपोरेट संस्थाओं और अंदरूनी लोगों से जुड़े एक बड़े काले बाजार नेटवर्क का पर्दाफाश किया है.

पुलिस ने की पहचान

पुलिस ने की पहचान4 / 6

पुलिस ने आरोपी की पहचान चंद्रशेखर के रूप में की है. चंद्रशेखर स्टेडियम के अंदर श्री लक्ष्मी कैंटीन में काम करता था. पुलिस ने चंद्रशेखर को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह 15 और 19 हजार की प्रति टिकट बेच रहा था.

विज्ञापन

180 टिकट बेचे थे

180 टिकट बेचे थे5 / 6

चंद्रशेखर ने आरसीबी और एलएसजी के बीच खेले गए मुकाबले में 180 टिकटे बेचे थे. पुलिस ने जांच में पता किया कि 15 अप्रैल को आरसीबी और एलएसजी के बीच खेले गए मुकाबले से पहले ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म टिकटजेनी के माध्यम से खरीदे थे.

फिर विवादों में आया एम चिन्नास्वामी स्टेडियम

फिर विवादों में आया एम चिन्नास्वामी स्टेडियम6 / 6

इससे पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम आईपीएल 2025 के बाद विवादों में आया था, जब आरसीबी के जश्न के दौरान स्टेडियम में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत भी हो गई थी. इसके बाद स्टेडियम को बैन कर दिया गया था. लेकिन आईपीएल 2026 से पहले स्टेडियम को हरी झंडी मिली थी. अब एक बार फिर चिन्नास्वामी स्टेडियम विवादों के घेरे में है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन