IPL 2026: मुंबई इंडियंस का सबसे 'फिसड्डी' खिलाड़ी है टीम इंडिया का कप्तान! महज 20 की औसत से बना रहा रन

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम ने लगातार हार के बाद आखिरकार गुजरात को हराकर दूसरी जीत हासिल कर ली है. मुंबई की टीम में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो कि लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहा है. इस खिलाड़ी को टीम अगले मैच में प्लेइंग 11 से बाहर भी कर सकती है.

jacket (1) (2)
1 / 6

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम ने धांसू प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 99 रनों से पटखनी दी है. टीम के लिए इस मैच में तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. इस मैच में टीम के स्टार खिलाड़ी का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा. ये खिलाड़ी महज 15 रन ही बना सका. बीते काफी समय से इस बल्लेबाज का फॉर्म मुंबई के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. इस बात की गवाही उनके आंकड़े दे रहे हैं.

विज्ञापन

नहीं चल रहा सूर्या का बल्ला

नहीं चल रहा सूर्या का बल्ला2 / 6

मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का बल्ला इस सीजन बिल्कुल ही नहीं चल रहा है. अभी तक खेले 6 मैचों में वो 121 रन ही बना पाए हैं, जिसमें उनका औसत महज 20 का रहा है. उनकी फॉर्म लगातार टीम की परेशानी बढ़ाने का काम कर रही है.

विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान हैं सूर्या

टीम इंडिया के कप्तान हैं सूर्या3 / 6

सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 टीम के कप्तान भी हैं. उनकी कप्तानी में ही टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है लेकिन उस टूर्नामेंट में भी उनकी बल्लेबाजों लगातार सवालों के घेरे में ही थी.

एक के बाद एक फ्लॉप शो जारी

एक के बाद एक फ्लॉप शो जारी4 / 6

टीम इंडिया के लिए फ्लॉप होने के बाद सूर्या से हर किसी को उम्मीद थी की वो मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए शानदार रंग में बल्लेबाजी करेंगे लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नजर नहीं आया है. गुजरात के खिलाफ उन्होंने एक-2 शॉट तो खेले लेकिन फिर वो रबाडा का शिकार हो गए.

विज्ञापन

पिछले सीजन दिखा था धाकड़ फॉर्म

पिछले सीजन दिखा था धाकड़ फॉर्म5 / 6

सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए पिछले सीजन कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 16 मैच खेलते हुए 717 रन बनाए थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 167.91 का रहा था. मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ये उनका 9वां सीजन है. 

प्लेइंग 11 से होंगे ड्रॉप?

प्लेइंग 11 से होंगे ड्रॉप?6 / 6

सूर्यकुमार यादव के इस खराब प्रदर्शन के चलते उनको मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 से बाहर भी किया जा सकता है. उनकी जगह टीम में किसी और खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है. उनका फॉर्म साथ नहीं दे रहा है, ऐसे में टीम उनके लिए सख्त फैसला ले सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन