IPL में राशिद खान ने रचा इतिहास, सुरेश रैना का महारिकॉर्ड तोड़कर बन गए नंबर-1
Rashid Khan Record: गुजरात टाइटंस के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने आईपीएल में नया इतिहास रच दिया है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबला खेलकर करामाती खान ने IPL के एक ऐसे बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है, जो सालों से सुरेश रैना के नाम दर्ज था.

IPL 2026, Rashid Khan Creates History: आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. चेपॉक में खेले गए इस मैच में GT के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने इतिहास रच दिया. राशिद ने 'मिस्टर आईपीएल' कहे जाने वाले सुरेश रैना के बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
राशिद खान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
2 / 7अफगानिस्तान के करिश्माई स्पिनर राशिद खान अब आईपीएल डेब्यू के बाद से लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. राशिद ने अपनी फिटनेस और कंसिस्टेंसी के दम पर रैना के 143 मैचों के अटूट सिलसिले को पीछे छोड़ दिया है.
डेब्यू के बाद से खेले लगातार 144 मैच
3 / 7राशिद ने साल 2017 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था और तब से लेकर आज तक उन्होंने अपनी टीम के लिए एक भी मैच मिस नहीं किया है. वह आईपीएल डेब्यू के बाद से लगातार 144 मैच खेल चुके हैं.
कभी मिस नहीं किया IPL
4 / 7राशिद की फिटनेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि IPL में करीब 10 साल बिताने के बावजूद, उन्होंने चोट या फॉर्म के कारण एक भी आईपीएल सीजन नहीं छोड़ा, जबकि वह दुनिया भर की कई क्रिकेट लीग में हिस्सा लेते हैं.
टॉप-5 में शामिल हैं ये खिलाड़ी
5 / 7IPL डेब्यू के बाद से लगातार सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रैना 143 मैचों के साथ अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनके बाद लिस्ट में युसूफ पठान 95 मैचों के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि एस बद्रीनाथ 74 मैचों के साथ चौथे स्थान और जितेश शर्मा लगातार 62 मैच पांचवें नंबर पर काबिज हैं.
राशिद का IPL करियर
6 / 7राशिद के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में खेले 144 मैचों में 166 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/24 का है. इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.17 का रहा. वह टी20 क्रिकेट में 700 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं
IPL में बनाए हैं 600 से ज्यादा रन
7 / 7करामाती खान ने आईपीएल में सिर्फ गेंद नहीं, बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया है. राशिद के नाम 71 पारियों में 613 रन दर्ज हैं. इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 79 रन रहा है. राशिद आईपीएल में अब तक 44 चौके और 41 छक्के जड़ चुके हैं.



















