PBKS vs RR: छठी जीत के लिए राजस्थान प्लेइंग 11 में करेगी 3 बड़े बदलाव! स्टार खिलाड़ी होगा बाहर

PBKS vs RR: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला बहुत ही धमाकेदार होने वाला है. फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें चंडीगढ़ की मुल्लांपुर में आमने-सामने होने वाली है. जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछली हार के बाद कमबैक करने के लिए मैदान पर उतरेगी.

Rajasthan Royals IPL 2026
1 / 6
Rajasthan Royals IPL 2026

PBKS vs RR: धमाकेदार शुरुआत के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले 4 में से 3 मुकाबले हारी है. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ रियान पराग की टीम धमाकेदार वापसी का प्रयास करेगी. राजस्थान की टीम के पास मौजूदा समय में कई मैच विनर खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी पंजाब किंग्स की टीम प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती है. जिससे टीम और मजबूत हो सके.

विज्ञापन

दासुन शनाका

दासुन शनाका 2 / 6

शिमरॉन हेटमायर बतौर मैच फिनिशर अपनी भूमिका नहीं निभा पा रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह दासुन शनाका को प्लेइंग 11 में एंट्री मिल सकती है. ऐसे में शनाका इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलकर खुद को साबित करना चाहेंगे.

विज्ञापन

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा 3 / 6

तेज गेंदबाज संदीप शर्मा इंजरी के कारण पिछले कुछ मुकाबले नहीं खेले हैं. हालांकि तुषार देशपांडे का खराब प्रदर्शन देखकर संदीप शर्मा को पंजाब के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया जा सकता है.

कुलदीप सेन

कुलदीप सेन 4 / 6

चंडीगढ़ की पिच पर कुलदीप सेन को मौका मिल सकता है. कप्तान रियान पराग सिर्फ स्लो विकेट पर ही ब्रिजेश शर्मा का प्रयोग करते हैं. ऐसे में कुलदीप को आईपीएल 2026 में पहली बार खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई 5 / 6

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में रवि बिश्नोई को ही मौका मिल सकता है. बिश्नोई पिछले मुकाबले में भी इंपैक्ट प्लेयर के रूप में ही खेले थे. रवि पंजाब के विकेट पर अच्छा प्रदर्शन करके पर्पल कैप की रेस में अपना दावा ठोकेंगे.

यहां पर देखें राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11

यहां पर देखें राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा.    इंपैक्ट प्लेयर- रवि बिश्नोई. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन