LSG vs RR: कप्तान ऋषभ पंत ने बताई शर्मनाक हार के पीछे की वजह, ये गलती पड़ी टीम को बहुत भारी
LSG vs RR: आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान की टीमें आमने-सामने थी. इस मुकाबले में लखनऊ की टीम को बहुत ही शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

LSG vs RR: लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने अपने घरेलू मैदान पर एक और मुकाबला हार गई. राजस्थान रॉयल्स के 159 रनों के जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 119 रनों पर ही सिमट गई और 40 रनों से मुकाबला हार गई. इस शर्मनाक हार के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि टीम से कहां पर गलती हो गई.
ऋषभ पंत ने बताया कहां हुई गलती
2 / 6हार का सबसे बड़ा कारण बताते हुए ऋषभ पंत ने कहा, ‘मुझे लगता है इसे समझना मुश्किल है. हमारी बल्लेबाजी निश्चित रूप से हमें निराश कर रही है, लेकिन साथ ही हम एक टीम के रूप में, एक समूह के रूप में निराश हैं. लेकिन साथ ही, आपको रास्ते खोजते रहना होगा. आपको जवाब अंदर से ढूंढने होंगे बाहर से नहीं, लेकिन फिलहाल स्थिति यही है.’
बल्लेबाजों ने किया निराश
3 / 6कप्तान ऋषभ पंत ने बल्लेबाजों के सिर हार का ठीकरा फोड़ते हुए पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, ‘निश्चित रूप से हम बल्लेबाजी करते समय थोड़ा समय ले सकते थे और साथ ही, मैं खुद को भी इसमें शामिल करते हुए, कोई बहाना नहीं बना रहा हूं. हम थोड़ा और देर तक खेल सकते थे.’
गेंदबाजों की कप्तान ने की तारीफ
4 / 6अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, ‘क्योंकि मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, खासकर पिछले मैच के बाद. लेकिन एक बल्लेबाजी समूह के रूप में, हमें आगे बढ़कर गेंदबाजों के लिए भी काम पूरा करने की कोशिश करनी होगी.’
कमबैक करने की है उम्मीद
5 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कमबैक की उम्मीद जताते हुए कहा, ‘निश्चित रूप से अभी भी बहुत कुछ है जिसे हमें सकारात्मक पक्ष में देखना चाहिए. हम सभी जानते हैं कि एक टीम के रूप में यह हमारे लिए निराशाजनक है, लेकिन हमें अपना मनोबल ऊंचा रखना होगा और जवाब अंदर से ढूंढने होंगे और हमें पूरा यकीन है कि हमारी गेंदबाजी और बल्लेबाजी में काफी ताकत है. हम अभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं. मुझे इसी बात पर भरोसा है.’
पंत भी बतौर बल्लेबाज हो रहे हैं फेल
6 / 6सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार पारी के बाद कप्तान ऋषभ पंत के बल्ले से रन नहीं आए हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.



















