Shardiya Navratri 2026: शुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी, जानिए सही विधि और सामग्री लिस्ट

Shardiya Navratri 2026: पितृ पक्ष का समापन होने के बाद ही शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो जाएगा. इस साल 11 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जाएगी.

Shardiya Navratri 2026: शुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी, जानिए सही विधि और सामग्री लिस्ट

शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना विधि और सामग्री लिस्ट (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि का आंरभ 11 अक्टूबर से हो रहा है. इस दिन आश्विन माह की शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर नवरात्रि का पहला व्रत रखा जाएगा. नवरात्रि में पहले दिन कलश स्थापना की जाती है. कलश स्थापना को घटस्थापना भी कहते हैं. घट का अर्थ घड़ा या कलश होता है. शारदीय नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना करने के लिए कई चीजों की आवश्यकता होगी. ऐसे में आप कलश स्थापना के लिए सही विधि और जरूरी सामग्री के बारे में यहां जान सकते हैं.

विज्ञापन

नवरात्रि में कब करें कलश स्थापना?

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्टूबर को सुबह कलश स्थापना कर सकते हैं. कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 31 मिनट से लेकर 9 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. इसके बाद अभिजित मुहूर्त में कलश स्थापना कर सकते हैं. कलश स्थापना के लिए अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजे से लेकर 11 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. घटस्थापना के लिए सुबह के समय 3 घंटे 55 मिनट का मुहूर्त है. इसके बाद अभिजित मुहूर्त में 47 मिनट का समय रहेगा.

विज्ञापन

कलश स्थापना के लिए जरूरी सामग्री

  • तांबे/पीतल का कलश या मिट्टी का कलश
  • साफ जल और गंगाजल
  • आम या अशोक के पत्ते
  • जटा वाला नारियल
  • मौली या कलावा
  • रोली और अक्षत
  • सुपारी और सिक्का
  • फूल और फूलमाला
  • धूप, दीपक और कपूर
  • लाल या पीला कपड़ा
  • पूजा की थाली
  • फल और मिठाई
  • जौ के दाने
  • मिट्टी का बर्तन
  • साफ मिट्टी

कलश स्थापना और पूजा विधि

नवरात्रि में पूजा और कलश स्थापना के लिए आप पूजा स्थान की सफाई करें. इसके बाद मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें. कलश स्थापना के लिए कलश ले इसके किनारे पर मौली बांध दें. कलश को तिलक लगाएं. कलश में जल, गंगाजल, सुपारी, सिक्का डालें. इसके बाद इसके किनारे पर आम या अशोक के पत्ते लगाएं. ऊपर से जटा वाला नारियल रखें. इसे लाल कपड़े या चुनरी से लपेट दें. कलश स्थापना के साथ ही जौ बोए जाते हैं. इसके लिए मिट्टी के बर्तन में उपजाऊ और साफ मिट्टी डालें. इसके ऊपर से जौ के दाने डालें और इसे मिट्टी से ढक दें. इसके बाद इसके ऊपर नौ दिनों तक रोजाना पानी का छिड़काव करें. इस प्रकार से आप कलश स्थापना कर सकते हैं. इसके साथ ही आप विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा और आरती करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ