IPL 2026: आज के मैच में ऐसी होगी KKR और PBKS की प्लेइंग 11! क्या अय्यर-रहाणे करेंगे कोई बदलाव?

KKR and PBKS Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच होने जा रहा है. आइए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

KKR vs PBKS (1)
1 / 7

KKR and PBKS Possible Playing 11: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 6 अप्रैल यानी आज मैच होने वाला है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. पंजाब किंग्स ने GT और CSK को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. सभी के मन में सवाल है कि दोनों टीमें प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करेंगी या नहीं. आइए KKR और PBKS की संभावित प्लेइंग 11 पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

KKR की टीम में होगा बदलाव?

KKR की टीम में होगा बदलाव?2 / 7

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11 में शायद ही कोई बदलाव होगा. अजिंक्य रहाणे और फिन एलन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. मिडल ऑर्डर में कैमरून ग्रीन और रमनदीप सिंह से उम्मीद होगी. उन दोनों का बल्ला अभी तक नहीं चला है. ब्लेसिंग मुजाराबानी अच्छी फॉर्म में हैं और उन्हें भी खेलने का मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

KKR की संभावित प्लेइंग 11

KKR की संभावित प्लेइंग 113 / 7

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी.

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?4 / 7

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में कार्तिक त्यागी को उपयोग किया है. त्यागी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है और वो पंजाब किंग्स के खिलाफ भी मैदान पर उतर सकते हैं.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स में होगा कोई बदलाव?

पंजाब किंग्स में होगा कोई बदलाव?5 / 7

पंजाब किंग्स ने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं. वो अपना विनिंग कॉम्बिनेशन नहीं बदलना चाहेंगे. पंजाब के ओपनर्स अच्छी फॉर्म में हैं, वहीं मिडल ऑर्डर में उनके पास कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं. गेंदबाजी का भार अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल पर होगा.

PBKS की संभावित प्लेइंग 11

PBKS की संभावित प्लेइंग 116 / 7

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

विज्ञापन

कौन होगा PBKS का इम्पैक्ट प्लेयर?

कौन होगा PBKS का इम्पैक्ट प्लेयर?7 / 7

पंजाब किंग्स के लिए शुरुआती दो मैचों में विजयकुमार वैशाख का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है. वो अब तक 5 विकेट झटक चुके हैं. उन्हें PBKS की टीम इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन