CSK को लगा बड़ा झटका, धोनी के बाद अब ये तूफानी बल्लेबाज भी हुआ चोटिल, IPL 2026 से बाहर होने का मंडराया खतरा!

Ayush Mhatre Injury Update: एमएस धोनी चोटिल होने के कारण IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. अब CSK का एक और स्टार बल्लेबाज चोटिल हो गया है. बल्लेबाजी कोच ने उनकी चोट पर अपडेट दिया है.

MS Dhoni Heinrich Klaasen
1 / 6

Ayush Mhatre Injury Update: IPL 2026 में चोटें चेन्नई सुपर किंग्स के लिए काल बनकर सामने आई हैं. एमएस धोनी पहले ही चोटिल होने के कारण IPL 2026 में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. खलील अहमद और नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. अब उनके एक और स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को भी चोट आई है. CSK के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने अब म्हात्रे की चोट को लेकर अपडेट दिया और ऐसा लग रहा है कि वो IPL 2026 से बाहर भी हो सकते हैं.

विज्ञापन

SRH के खिलाफ मैच में चोटिल हुए म्हात्रे

SRH के खिलाफ मैच में चोटिल हुए म्हात्रे2 / 6

SRH और CSK के बीच 18 अप्रैल को राजीव गांधी स्टेडियम में मैच हुआ. दूसरी पारी में CSK के लिए आयुष म्हात्रे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए. पारी के चौथे ओवर में दूसरा रन दौड़ने के चक्कर में म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस हुआ. फिजियो तुरंत मैदान पर आए और मैजिक स्प्रे छिड़क दिया.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे ने उठाया जोखिम

आयुष म्हात्रे ने उठाया जोखिम3 / 6

CSK की टीम पहले भी रिटायर आउट के नियम का उपयोग कर चुकी है. आयुष म्हात्रे ने IPL 2026 में काफी प्रभावित किया है और CSK मैनेजमेंट उन्हें रिटायर करके बाहर बुला सकती थी. हालांकि, म्हात्रे ने चोटिल होने के बावजूद खेलने का फैसला किया. वो काफी दर्द में नजर आए और फिर 13 गेंदों में 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

बल्लेबाजी कोच ने दिया अपडेट

बल्लेबाजी कोच ने दिया अपडेट4 / 6

माइकल हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आयुष म्हात्रे की चोट पर बात की. उन्होंने संकेत दिए कि म्हात्रे शायद टूर्नामेंट से भी बाहर हो सकते हैं. उन्होंने कहा, 'आयुष म्हात्रे को हैमस्ट्रिंग में चोट है. मुझे नहीं पता कि यह कितनी गंभीर है. हमें स्कैन कराने होंगे. हालांकि, उनकी चोट काफी गंभीर लग रही थी और हमें बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

विज्ञापन

आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में प्रदर्शन

आयुष म्हात्रे का IPL 2026 में प्रदर्शन5 / 6

आयुष म्हात्रे IPL 2026 में CSK के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 6 मैचों में 201 रन बनाए हैं. टूर्नामेंट में म्हात्रे ने 2 अर्धशतक भी जड़े. अगर वो चोटिल हो गए, तो CSK को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है.

धोनी भी हुए थे चोटिल

धोनी भी हुए थे चोटिल6 / 6

आयुष म्हात्रे के अलावा एमएस धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस भी चोटिल हुए थे. धोनी काफ स्ट्रेन के बाद अब तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाए हैं. डेवाल्ड ब्रेविस ने शुरुआती कुछ मैच मिस किए और अब वापस आ गए. देखना होगा कि आयुष म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग इंजरी कितनी गंभीर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन