IPL 2026: ‘वो मुझसे जलते हैं…’ हार के बाद अजिंक्य रहाणे का फूटा गुस्सा, जानें KKR कप्तान के बयान की 5 बड़ी बातें

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा है. इस हार के बाद उन्होंने अपने ऊपर उठ रहे सभी सवालों पर करारा जवाब दिया है. साथ ही वो काफी भड़के हुए नजर आए. आइए आपको भी बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

jacket (5)
1 / 6

IPL 2026 KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत बेहद ही खराब रही है. साल 2024 में टीम ने खिताब अपने नाम किया था लेकिन इसके बाद से टीम मैनेजमेंट के सभी फैसले उलटे पड़ते नजर आ रहे हैं. टीम ने पिछले सीजन अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी थी लेकिन टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. मैनेजमेंट ने इस बार भी उनके ऊपर भरोसा दिखाया है लेकिन इसके ऊपर कई सवाल खड़े होते रहे हैं. सनराइजर्स के खिलाफ हार के बाद एक बार फिर सवाल खड़े हुए तो केकेआर के कप्तान भड़क उठे. उन्होंने क्या कुछ कहा आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

रहाणे का फूटा गुस्सा

रहाणे का फूटा गुस्सा2 / 6

37 साल के हो चुके अजिंक्य रहाणे को कई बार टी20 क्रिकेट का खिलाड़ी नहीं माना जाता है और उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल खड़े होते हैं. इसको लेकर उन्होंने साफ कहा, “मेरा स्ट्राइक रेट…मुझे लगता है कि अभी तक मेरा स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा रहा है. जो लोग इसकी बात कर रहे हैं वो शायद मैच नहीं देख रहे और एक एजेंडा के तहत बात कर रहे हैं.”

विज्ञापन

‘वो मुझसे जलते हैं’

‘वो मुझसे जलते हैं’3 / 6

अजिंक्य रहाणे ने ऐसा कहने वालों पर साफ तौर पर आरोप लगाया और कहा, “वो मुझे खेलते देखना पसंद नहीं करते हैं, उन्हें मुझे देखना पसंद नहीं होगा. मुझे क्रिकेट में जितनी सफलता मिली है शायद वो इस बात के लिए मेरे से जलते हैं.”

‘मुझे पता है मैं क्या कर रहा हूं’

‘मुझे पता है मैं क्या कर रहा हूं’4 / 6

रहाणे ने आगे इस पूरी बात को लेकर कहा, “मैं पूरे इंटेंट के साथ खेलता हूं. मुझे पता है कि मैं क्या कर रहा हूं. मैं इस मामले में अपने आप को बैक करूंगा ये सोचने की बजाय कि लोग क्या कह रहे हैं. या तो वो लोग मेरा खेल नहीं जानते या फिर मुझे अलग तरीके से खेलते देखना चाहते हैं.”

विज्ञापन

‘मैं इस बात से खुश हूं…’

‘मैं इस बात से खुश हूं…’5 / 6

रहाणे अपने खेल को लेकर कहते हैं, “वो लोग नहीं चाहते थे कि अजिंक्य रहाणे अपने खेल को इतना सुधार लें. मैं खुश हूं कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं, फिर चाहे वो पॉजिटिव हो या नेगेटिव. उन्हें बात करने दीजिए.”

कहां हुई टीम से चूक?

कहां हुई टीम से चूक?6 / 6

टूर्नामेंट में लगातार मिली दूसरी हार पर रहाणे ने कहा, “मुझे लगता है कि दूसरी पारी में गेंद थोड़ा रुक के आ रहा था. स्लोअर गेंद पिच पर फंस रही थी. हमें लगा था कि दूसरी पारी में गेंद अच्छी आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन