T20 World Cup 2026 Final: गौतम गंभीर का बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कोच

T20 World Cup 2026 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया, जो अब तक किसी ने नहीं बनाया था.

Gautam Gambhir
1 / 8
Gautam Gambhir

T20 World Cup 2026 Final, Gautam Gambhir: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है. अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हारकर लगातार दूसरी बार ये ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया. यह जीत जितनी खिलाड़ियों के लिए खास है, उतनी ही बड़ी उपलब्धि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के लिए भी है. इस जीत के साथ ही गंभीर ने भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है.  

विज्ञापन

गौतम गंभीर का अनोखा कारनामा

गौतम गंभीर का अनोखा कारनामा2 / 8

दरअसल, गौतम गंभीर पहले ऐसे भारतीय हेड कोच बन गए हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को दो ICC खिताब जिताए हैं. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता और यह गंभीर का कोच के तौर पर दूसरा आईसीसी टाइटल है.

विज्ञापन

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा

गौतम गंभीर और रोहित शर्मा3 / 8

इससे पहले भी गंभीर की कोचिंग में भारत ने 2025 की ICC चैंपियंस 2025 जीती थी. दिलचस्प बात यह है कि उस फाइनल में भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया था.

बतौर खिलाड़ी और कोच दो-दो ICC ट्रॉफी

बतौर खिलाड़ी और कोच दो-दो ICC ट्रॉफी4 / 8

गंभीर के नाम एक और खास उपलब्धि जुड़ गई है. वह ऐसे पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने खिलाड़ी और कोच दोनों भूमिकाओं में दो-दो आईसीसी खिताब जीते हैं. खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने भारत के साथ 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीता था.

विज्ञापन

एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

एमएस धोनी को छोड़ा पीछे5 / 8

इतना ही नहीं, गंभीर अब भारत के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप जीतने वाले क्रिकेटर्स में एमएस धोनी को भी पीछे छोड़ चुके हैं. यह गंभीर का तीसरा वर्ल्ड कप है. इससे पहले वह 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थे.

गौतम गंभीर हैं तो जीत पक्की

गौतम गंभीर हैं तो जीत पक्की6 / 8

इस जीत के साथ अब ये बात लगभग पक्की हो गई है कि जब भी गौतम गंभीर फाइनल में मौजूद हों, टीम जीतती है, चाहे वह खिलाड़ी हों, मेंटॉर हों या कोच. फाइनल में उनकी मौजूदगी जीत की गारंटी बन चुकी है. गंभीर ने बतौर खिलाड़ी दो वर्ल्ड कप (2007, 2011) और दो आईपीएल (2012, 2014) की ट्रॉफी जीती हैं.  

विज्ञापन

गौतम गंभीर

गौतम गंभीर 7 / 8

इसके बाद मेंटॉर के तौर पर गंभीर ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया. वहीं, उनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप और अब 2026 में टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की.

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

टीम इंडिया ने रचा इतिहास8 / 8

इस जीत के साथ टीम इंडिया ने भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. भारत अब टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाली दुनिया की पहली और इकलौती टीम बन गई है. इसके अलावा, वह बतौर मेजबान टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन