IND vs ENG: टीम इंडिया के फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, कुछ इस अंदाज में नजर आए विराट कोहली

IND vs ENG: वाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया एक समय बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही थी. हालांकि हाल के समय में ऐसा नहीं रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने लय हासिल की है. विराट कोहली के फैंस को अच्छी खबर मिली है.

Virat Kohli
1 / 6
Virat Kohli

IND vs ENG: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ खेलने वाली है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली इस 3 मैचों की वनडे सीरीज से ही वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां भी शुरू होंगी. ऐसे में ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाला है. जिसके कारण ही दिग्गज विराट कोहली इस सीरीज से पहले खास तैयारी कर रहे हैं. जिसके बारे में अब चर्चा हो रही है. (Pic Credit-X Video SS)

विज्ञापन

विराट कोहली ने शुरू की तैयारी

विराट कोहली ने शुरू की तैयारी 2 / 6

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया के सुपरस्टार विराट कोहली ने टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगर के साथ अलीबाग में अभ्यास शुरू कर दिया है. कोहली भी अलीबाग में ही ज्यादा समय बिताते हैं. (Pic Credit-X Video SS) 

विज्ञापन

संजय बांगर कर रहे हैं मदद

संजय बांगर कर रहे हैं मदद 3 / 6

भारतीय सरजमीं पर जब भी विराट कोहली अभ्यास करते हैं, तो उनकी मदद के लिए संजय बांगर ही आते हैं. बांगर ने आरसीबी के लिए भी काम किया है. जिसके कारण ही इन दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा है.  (Pic Credit-X Video SS) 

लंबे समय के बाद मैदान पर किंग करेंगे वापसी

लंबे समय के बाद मैदान पर किंग करेंगे वापसी 4 / 6

आईपीएल 2026 के बाद पहली बार विराट कोहली मैदान पर उतरने वाले हैं. ऐसे में उसके पहले किंग कोहली पूरी तरह से लय हासिल करना चाहते हैं. जिससे वो इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में रनों की बारिश कर सके. (Pic Credit- Virat Kohli Instagram) 

विज्ञापन

इंजरी के बाद कोहली करेंगे वापसी

इंजरी के बाद कोहली करेंगे वापसी 5 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज विराट कोहली ने इंजरी के कारण नहीं खेला था. ऐसे में अब वो इंजरी के बाद इंग्लिश टीम के खिलाफ उतरेंगे. ऐसे में कोहली मैदान पर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. (Pic Credit- Virat Kohli Instagram)  

खत्म होगा फैंस का इंतजार

खत्म होगा फैंस का इंतजार 6 / 6

विराट कोहली ने जनवरी में टीम इंडिया के लिए खेला था. उसके बाद से वो ब्लू जर्सी में नहीं खेले हैं. ऐसे में सभी फैंस उन्हें दोबारा ब्लू जर्सी में देखने के लिए उत्साहित है. जुलाई महीने में फैंस का ये इंतजार खत्म हो सकता है. (Pic Credit- Virat Kohli Instagram)  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन