IPL 2026: हार की हैट्रिक के बाद हार्दिक पांड्या ने दिया बड़ा बयान, मैच गंवाने का किसे ठहराया जिम्मेदार?
सीएसके ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया. मुंबई को सीजन की सातवीं हार मिली और टीम का सफर प्लेऑफ से लगभग खत्म हो गया है. हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा बयान दिया है.

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है. 2 मई को खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से हराया. हार के बाद मुंबई इंडियंस का सफर प्लऑफ से लगभग खत्म हो गया है. सीएसके के सामने मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग फेल हो गया. हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने बात की है. उन्होंने अपनी हार की वजह भी बताई है.
हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?
2 / 6हार के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा "यह सीजन हमारे पक्ष में नहीं था. उन्होंने बेहतर खेला, बेहतर गेंदबाजी की, बेहतर फील्डिंग की और बेहतर बल्लेबाजी की. 180-190 रन अच्छा स्कोर होना चाहिए था. हम लय हासिल नहीं कर पाए. यह ज्यादातर सोच-समझकर क्रिकेट खेलने के बारे में था."
सीएसके हमसे बेहतर थी
3 / 6उन्होंने आगे कहा "गेंदबाजी के लिहाज से वे बेहतर थे और बल्लेबाजी के लिहाज से हम उतने अच्छे नहीं थे. हमारे पास जो गेंदबाजी विकल्प थे, हमने उन्हीं के साथ खेला."
हार्दिक का खराब प्रदर्शन
4 / 6इस सीजन मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या का भी प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने इस मैच में 23 गेंदों में 18 रनों की धीमी पारी खेली, जबकि गेंदबाजी में भी वह खासा कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 2 ओवर में 17 रन दिए और कोई भी विकेट हासिल नहीं किया.
अंक तालिका में मुंबई कहां पर?
5 / 6मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें स्थान पर है. टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें टीम को 7 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा 2 मुकाबले में टीम को जीत मिली है. मुंबई के पास 4 अंक हैं.
खराब फॉर्म में खिलाड़ी
6 / 6मुंबई इंडियंस के ज्यादातर खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा भी बल्लेबाजी में खासा प्रभावित नहीं कर पा रहे हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी अपनी गेंदबाजी का जलवा नहीं बिखेर पा रहे हैं.


















