IPL 2026 के पहले फेज में CSK की टीम का शेड्यूल, इस टीम के खिलाफ खेलेगी पहला मुकाबला

Chennai Super Kings IPL 2026 Schedule: 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस लंबे समय से शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे. बीसीसीआई ने पहले फेज में महेंद्र सिंह धोनी की टीम को भी 4 मुकाबले दिए हैं. फ्रेंचाइजी का पहला मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है.

Chennai Super Kings
1 / 6
Chennai Super Kings

Chennai Super Kings IPL 2026 Schedule: पिछले 2 सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने कुछ बड़े बदलाव किए हैं. अब सीएसके की टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार नजर आ रही है. ऐसे में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ टीम को छठी ट्रॉफी जिताना चाहेंगे.

विज्ञापन

पिछले सीजन बुरी तरह से फेल हुई थी सीएसके

पिछले सीजन बुरी तरह से फेल हुई थी सीएसके 2 / 6

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था. जिसके कारण ही टीम ने पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर फिनिश किया था. इस बार टीम के पास कमबैक करने का बड़ा मौका है.

विज्ञापन

आरआर बनाम सीएसके

आरआर बनाम सीएसके 3 / 6

सीजन में सीएसके की टीम अपना पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 30 मार्च को गुवाहाटी में खेलने वाली है. ये मुकाबला शाम के 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. मैच में संजू सैमसन सीएसके के लिए तो वहीं रवींद्र जडेजा आरआर के लिए खेलने वाले हैं.

सीएसके बनाम पीबीकेएस

सीएसके बनाम पीबीकेएस4 / 6

घरेलू मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपना पहला मुकाबला 3 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने वाली है. ये मुकाबला भी शाम के 7:30 बजे से ही खेला जाने वाला है. पिछले सीजन का सीएसके इस बार बदला लेना चाहेगी.

विज्ञापन

आरसीबी बनाम सीएसके

आरसीबी बनाम सीएसके 5 / 6

सीजन में तीसरा मुकाबला सीएसके की टीम 5 अप्रैल को मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भिड़ने वाली है. ये मुकाबला बेंगलुरु में शाम को 7:30 बजे से ही होना है. मुकाबले में एक बार फिर से विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी साथ में नजर आने वाले हैं.

सीएसके बनाम डीसी

सीएसके बनाम डीसी6 / 6

ऋतुराज गायकवाड़ की टीम अपना चौथा मुकाबला 11 अप्रैल को घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने वाली है. ये मैच शाम के 7:30 बजे से ही खेला जाने वाला है. घरेलू मैदान को चेन्नई फिर से अपना किला बनाना चाहेगी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन