14 साल बाद WWE में Brock Lesnar ने उड़ाया गर्दा, WrestleMania 42 से पहले फैंस की ख्वाहिश पूरी कर जीता दिल
WWE WrestleMania 42 में इस बार ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में दिखाई देंगे. उनका बड़ा मैच बुक किया गया है. खैर इससे पहले लैसनर ने एक बड़ा कारनामा कर अपने फैंस का दिल जीता है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं

WWE WrestleMania 42 इस बार बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. फैंस को वहां पर कुल 13 मुकाबले देखने को मिलेंगे. नाइट-1 में 7 और नाइट-2 में 6 मुकाबले होंगे. ब्रॉक लैसनर का मैच भी मेगा इवेंट में बुक किया गया है. ताबड़तोड़ एक्शन उनका दिखेगा. खैर इससे पहले लैसनर ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिससे उनके फैंस का दिल खुश हो गया है. शायद ही किसी ने सोचा होगा कि लैसनर अपने करियर के अंतिम पड़ाव में ऐसा करेंगे. आइए आपको बताते हैं कि कैसे लैसनर ने दर्शकों की ख्वाहिश पूरी की है.
2012 के बाद ब्रॉक लैसनर का कारनामा
2 / 6आप सभी जानते हैं कि ब्रॉक लैसनर बतौर पार्ट-टाइमर काम करते हैं. वो कभी-कभी रिंंग में नज़र आते हैं. कंपनी उन्हें लगातार बुक भी नहीं करती है. इस बार थोड़ा अलग मामला दिखा है. 2012 के बाद पहली बार वो लगातार पांच हफ्ते WWE टीवी पर लाइव आए हैं. 14 साल बाद लैसनर को 2026 की शुरुआत में फुल टाइमर के रूप में देखा गया है.
WWE टीवी पर कब-कब आए ब्रॉक लैसनर?
3 / 6WrestleMania 42 से पहले ब्रॉक लैसनर ने सभी का दिल जीता है. फैंस चाहते थे कि वो लगातार टीवी पर आएं. उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया. लैसनर 16 मार्च, 23 मार्च, 30 मार्च, 6 अप्रैल और 13 अप्रैल को हुए Raw के एपिसोड में मौजूद थे. उन्होंने शो में आकर दम दिखाया. उनकी वजह से रेड ब्रांड की व्यूअरशिप भी शानदार रही.
WrestleMania 42 में किसके साथ होगा मैच?
4 / 6WrestleMania 42 नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर का मैच तय किया गया है. उनका मैच युवा स्टार ओबा फेमी के साथ होगा. अभी तक इनकी राइवलरी जबरदस्त रही है. फेमी का दबदबा देखने को मिला है. दोनों ने इतना बवाल मचाया कि बीच-बचाव के लिए ट्रिपल एच को आना पड़ा.
WrestleMania 42 के बाद भी दिखेगा जलवा
5 / 6ब्रॉक लैसनर WrestleMania 42 के बाद भी धमाल मचाने वाले हैं. WWE ने उन्हें WrestleMania 42 के बाद पहली Raw के लिए भी एडवर्टाइज किया है. इसका मतलब साफ है कि लैसनर लगातार एक्टिव रहकर अपने फैंस को खुश करन चाहते हैं. देखना होगा कि रेड ब्रांड में उनका अगला कदम क्या होगा.
SummerSlam 2026 में हो सकता है अंतिम मैच
6 / 6ब्रॉक लैसनर अपने करियर के अंंतिम पड़ाव पर हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में लैसनर ने कहा कि वो बहुत कम समय के लिए WWE में आए हैं. इसका मतलब है कि वो जल्द ही रिटायरमेंट लेने वाले हैं. SummerSlam 2026 में वो अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के साथ लड़ सकते हैं.



















