RCB vs SRH: इतिहास रचने की दहलीज पर भुवनेश्वर कुमार, 2 विकेट लेते ही हासिल करेंगे बड़ा मुकाम

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. वह 2 विकेट लेते ही बड़ा मुकाम हासिल करने वाले हैं. खास बात ये है कि वह बड़ा कीर्तिमान हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बनेंगे.

Cricket News - 2026-03-27T154201.626
1 / 6

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है. टूर्नामेंट के पहले मैच में बेंगलुरु और हैदराबाद भिड़ेंगी. आईपीएल सीजन 19 में कई रिकॉर्ड बनने वाले हैं, जबकि कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त भी होंगे.  

विज्ञापन

भुवी के पास इतिहास रचने का मौका

भुवी के पास इतिहास रचने का मौका2 / 6

हैदराबाद के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार 2 विकेट हासिल करते ही बड़ा कारनामा अपने नाम कर लेंगे. वह आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे.अगर एसआरएच के खिलाफ भुवी 2 विकेट लेने में कामयाब हो जाते हैं को वह आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन जाएंगे.

विज्ञापन

चटका चुके हैं 198 विकेट

चटका चुके हैं 198 विकेट3 / 6

फिलहाल भुवी ने आईपीएल में 190 मैच खेलते हुए 198 विकेट दर्ज किए हैं. आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल पहले नंबर पर हैं.

चहल के नाम सबसे ज्यादा विकेट

चहल के नाम सबसे ज्यादा विकेट4 / 6

चहल ने 174 मैच में 221 विकेट चटकाए हैं. वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज सुनील नरेन हैं, जिनके नाम 189 मैच में 192 विकेट दर्ज हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2011 से खेल रहे हैं भुवी

आईपीएल 2011 से खेल रहे हैं भुवी5 / 6

भुवी आईपीएल में साल 2011 से भाग ले रहे हैं. अब तक वह 3 फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने पिछले सीजन भी आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और 14 मैच में 17 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था.

टीम इंडिया से दूर

टीम इंडिया से दूर6 / 6

भुवी फिलहाल टीम इंडिया से दूरे हैं. भारत के लिए उन्होंने 21 टेस्ट मैच में 63 विकेट चटकाए हैं, जबकि 121 वनडे मैच में उनके नाम 141 विकेट दर्ज है. वहीं, 87 टी-20 मैच में उन्होंने 90 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन