वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज, देखें लिस्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है. दोनों टीमों ने कमर कस ली है. भारतीय टीम हमेशा दबदबा देखने को मिला है. आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों ने भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. 27 सितंबर को पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में होगा. इसके बाद दो मुकाबले और खेले जाएंगे. दोनों टीमों का इतिहास तगड़ा रहा है. हमेशा इनके बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिले हैं. भारतीय सरजमीं पर टीम इंडिया का दबदबा दिखा है. कई सालों से विंडीज की टीम भारत ने सीरीज नहीं जीती है. खैर यहां हम आपको पांच भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.
रवींद्र जडेजा का दम
2 / 6भारत की तरफ से वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रवींद्र जडेजा हैं. उन्होंने अपनी फिरकी से विंडीज टीम के बल्लेबाजों की खूब धज्जियां उड़ाई हैं. जडेजा ने 44 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी इकॉनमी 4.9 की रही है. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 5/36 है. जडेजा को इस बार भी टीम में शामिल किया गया है. वो विंडीज के खिलाफ 50 विकेट पूरे कर सकते हैं. (Image: Instagram/royalnavghan.official)
कपिल देव का नाम भी शामिल
3 / 6लिस्ट में दूसरे नंबर पर दिग्गज कपिल देव का नाम है. उन्होंने भी हमेशा वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है. उनके नाम 43 विकेट दर्ज हैं. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/54 है. कपिल ने कई सालों तक विंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने पास रखा था. उन्होंने टीम के खिलाफ कुल 342.1 ओवर कराए हैं. (Image: Instagram/therealkapildev)
अनिल कुंबले
4 / 6अनिल कुंबले ने भी अपनी स्पिन जाल में विंडीज के बल्लेबाजों को खूब फंसाया है. वो लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अपने करियर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 41 विकेट लिए हैं. 26 मैचों में उन्होंने ये कारनामा किया है. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 6/12 है. कुंबले ने 4.36 इकॉनमी से गेंदबाजी की है. (Image: Instagram/anil.kumble)
मोहम्मद शमी
5 / 6लिस्ट में चौथे नंबर पर मोहम्मद शमी हैं. वो मौजूदा समय में टीम का हिस्सा नहीं हैं. वापसी के लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 विकेट लिए हैं. 18 मैचों में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की है. उनकी इकॉनमी 5.57 की है. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 4/16 है. शमी ने अपनी तेज गेंदबाजी से हमेशा सभी का दिल जीता है. (Image: Instagram/mdshami.11)
हरभजन सिंह
6 / 6वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला रहा है. पांचवें नंबर पर हरभजन सिंह मौजूद हैं. उन्होंने कुल 33 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 33 मैच खेले हैं. उनकी इकॉनमी 4.26 है. उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/32 है. हरभजन ने अपनी ऑफ-स्पिन से हमेशा विंडीज के बल्लेबाजों को परेशान किया है. (Image: Instagram/harbhajan3)



















