BCCI ने एक बार फिर की इन 5 खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी, लगातार हो रहे हैं इंग्रोर
BCCI: आईपीएल 2026 के खत्म होने के फौरन बाद भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. जिसके लिए आज भारतीय चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरान उन्होंने 5 स्टार खिलाड़ियों के साथ नाइंसाफी की है.

BCCI: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 6 से 10 जून के बीच खेला जाएगा. वहीं जिसके बाद 3 वनडे मैच भी होने हैं. इन दोनों ही सीरीज के लिए अब भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. जहां पर 5 स्टार खिलाड़ियों को एक बार फिर से बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने इंग्रोर किया है. इन खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित किया था. हालांकि उसके बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला.
मोहम्मद शमी
2 / 6दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एक बार फिर से वापसी नहीं हुई है. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करके अपनी फॉर्म और फिटनेस दोनों ही साबित की थी. हालांकि उसके बाद भी शमी का कमबैक नहीं हुआ है. वहीं इनकी जगह युवा गूरनूर बरार को मौका दिया गया है.
अक्षर पटेल
3 / 6ऑलराउंडर अक्षर पटेल एक समय टेस्ट और वनडे दोनों में टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी थे. वहीं आज के समय में उन्हें दोनों ही फॉर्मेट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. टेस्ट में उनकी जगह हर्ष दुबे ने तो वहीं वनडे में उनकी जगह सुंदर नजर आ रहे हैं.
संजू सैमसन
4 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी लगातार टीम इंडिया के लिए रन बना रहे हैं. उसके बाद भी उनकी वनडे टीम में वापसी नहीं हो पाई है. संजू का भी वनडे फॉर्मेट में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है.
ऋतुराज गायकवाड़
5 / 6टेस्ट फॉर्मेट में ऋतुराज गायकवाड़ को मध्यक्रम में मौका देने की बात चल रही थी. उन्होंने इंडिया ए और महाराष्ट्र के लिए फर्स्ट क्लास में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है. उसके बाद भी उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया है. वहीं खराब प्रदर्शन के बाद भी सुदर्शन को बैक किया जा रहा है.
आकिब नबी
6 / 6रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में सबसे खतरनाक गेंदबाज साबित हुए आकिब नबी को भी मौका नहीं दिया गया है. वहीं औसत दर्जे का प्रदर्शन करके प्रसिद्ध कृष्णा को बार-बार मौके मिल रहे हैं. नबी निचले क्रम में बल्ले से भी योगदान दे सकते थे.


















