T20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, टॉप 10 में भी नहीं हैं बाबर आजम

Most Runs in T20: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अब टी-20 फॉर्मेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं. जिसके बाद से इस फॉर्मेट के दिग्गजों में उनका नाम पाकिस्तानी फैंस बता रहे हैं, लेकिन अभी भी बाबर टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप 10 का भी हिस्सा नहीं हैं.

Virat Kohli and Babar Azam
1 / 6
Virat Kohli and Babar Azam

Most Runs in T20: टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो उसमें बाबर आजम अभी तक शामिल नहीं हो पाए हैं. इस लिस्ट में कुछ चौंकाने वाले नाम भी नजर आ रहे हैं. टॉप 10 में हालांकि पाकिस्तान का एक खिलाड़ी नजर आ रहा है. वहीं भारत और वेस्टइंडीज के 2-2 नाम शामिल हैं. इस लिस्ट में इंग्लिश खिलाड़ियों का दबदबा नजर आ रहा है.

विज्ञापन

क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड

 क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड 2 / 6

सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने के मामले में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल टॉप पर नजर आ रहे हैं. गेल ने 463 मैचों में 14562 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद कीरोन पोलार्ड ने 735 टी-20 मैचों में 14482 रन अब तक बनाए हैं.

विज्ञापन

एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर

एलेक्स हेल्स और डेविड वॉर्नर 3 / 6

तीसरे नंबर पर इंग्लिश सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स नजर आ रहे हैं. हेल्स ने 528 मैचों में अब तक 14449 रन बनाए हैं. वहीं चौथे नंबर पर मौजूद ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डेविड वॉर्नर ने 435 मैचों में 14121 रन बना लिए हैं.

जोस बटलर और विराट कोहली

जोस बटलर और विराट कोहली 4 / 6

पूर्व इंग्लिश कप्तान जोस बटलर 5वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. बटलर ने अब तक 495 मैचों में 13909 रन अब तक बनाए हैं. वहीं छठे नंबर पर भारतीय दिग्गज विराट कोहली नजर आ रहे हैं. किंग कोहली ने 415 टी-20 मैचों में 13612 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

शोएब मलिक और जेम्स विंस

शोएब मलिक और जेम्स विंस 5 / 6

पाकिस्तानी दिग्गज शोएब मलिक 7वें स्थान पर बने हुए हैं. मलिक ने 557 मैचों में 13571 रन बनाए हैं. वहीं जेम्स विंस ने अब तक 470 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 13102 रन टी-20 फॉर्मेट में बनाए हैं.

रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक

रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक 6 / 6

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने अब तक 465 मैचों में 12361 रन बनाए हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के मैच विनर विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 439 मैचों में 12322 रन अब तक बनाए हैं. इन दोनों खिलाड़ियों के पास आगे बढ़ने का मौका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन