WWE Backlash 2026 में कैसे होगा Roman Reigns के वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल मैच का अंत? जानिए 5 तरीके

WWE Backlash 2026 में रोमन रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी रही है. आइए आपको बताते हैं कि किन तरीकों से इस मुकाबले का अंत हो सकता है.

WWE
1 / 6
WWE Backlash 2026

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड डैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. रेंस ने इस साल का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपने विरोधी के रूप में चुना था. अब Backlash 2026 में रोमन पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करेंगे. खूंखार रेसलर जेकब फाटू के साथ उनका मैच होने वाला है. फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहली बार इनके बीच सिंगल्स मैच होगा. मुकाबले में कुछ भी हो सकता है. आइए आपको पांच तरीकों के बारे में बताते हैं जिनके जरिए दोनों के मैच का अंत हो सकता है.

विज्ञापन

जेकब फाटू की जीत

जेकब फाटू की जीत 2 / 6

जून 2024 में जेकब फाटू ने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था. इसके बाद से वो बढ़िया काम कर रहे हैं. पिछले साल उन्होंने यूएस चैंपियनशिप भी जीती थी. कंपनी इस बार उन्हें तगड़ा पुश दे सकती है. हो सकता है कि रेंस को पिन करके फाटू नए वर्ल्ड चैंपियन बन जाएं.

विज्ञापन

रोमन रेंस की जीत

रोमन रेंस की जीत3 / 6

रोमन रेंस को चैंपियन बने हुए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं. कंपनी शायद उन्हें इतनी जल्दी नहीं हराना चाहेगी. WWE ने उनके ऊपर भरोसा जताया है. इस लिहाज से देखा जाए तो जेकब फाटू के खिलाफ रेंस की क्लीन जीत हो सकती है. रोमन उनसे खुद को एक्नॉलेज करा सकते हैं.

दखलअंदाजी से रोमन की जीत

दखलअंदाजी से रोमन की जीत4 / 6

रोमन रेंस और जेकब फाटू की राइवलरी में द उसोज़ भी शामिल हैं. जे उसो और जिमी उसो लगातार फाटू को समझा रहे हैं कि उन्हें ट्राइबल चीफ के खिलाफ नहीं जाना चाहिए. Backlash 2026 में उसोज़ की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है. दोनों स्टार्स की वजह से रोमन जीत दर्ज कर सकते हैं.

विज्ञापन

द उसोज़ का धोखा

द उसोज़ का धोखा5 / 6

Backlash 2026 में द उसोज़ बड़ा गेम खेल सकते हैं. जे उसो और जिमी द्वारा रोमन रेंस को धोखा मिल सकता है. इसकी संभावनाएं भी बहुत ज्यादा है. ऐसा हुआ तो फिर इसका फायदा जेकब फाटू को मिल जाएगा. वो रेंस को हराकर नए वर्ल्ड चैंपियन बन जाएंगे.

कोई नतीजा नहीं

कोई नतीजा नहीं6 / 6

रोमन रेंस और जेकब फाटू की राइवलरी को WWE ने लंबा समय नहीं दिया है. फैंस ने सोचा था कि इनका बिल्डअप शानदार तरीके से किया जाएगा. कंपनी ने जल्दबाजी की है. इस लिहाज से देखा जाए तो Backlash 2026 में होने वाले मैच का कोई नतीजा नहीं भी निकल सकता है. ऐसा होने से इनकी राइवलरी को कंपनी और आगे खींच सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन