5 स्टार्स जिनके साथ Brock Lesnar की WWE SummerSlam 2026 में हो सकती है टक्कर

WWE SummerSlam 2026 का आयोजन अगस्त में होने वाला है. फैंस इसके लिए तैयार हैं. ब्रॉक लैसनर का भी वहां पर मैच हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कि उनका मुकाबला किसके साथ हो सकता है.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा?

हाल ही रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर ने अपने इन-रिंग गियर उतारकर रिंग के बीच में रख दिए. लैसनर ने संकेत दिए कि उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया है. इसके बाद से वो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा का विषय बने हैं. हालांकि, बहुत लोगों को लगता है कि उन्होंने अभी संन्यास नहीं लिया है. WrestleVotes ने अब अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लैसनर को SummerSlam 2026 के मैच कार्ड में रखा गया है. आइए आपको बताते हैं कि उनका मुकाबला किसके साथ हो सकता है.

विज्ञापन

गुंथर

गुंथर 2 / 6

गुंथर और ब्रॉक लैसनर का ड्रीम मैच हर कोई देखना चाहता है. कई सालों से इसका इंतजार किया जा रहा है. गुंथर कुछ दिग्गजों को रिटायर भी कर चुके हैं. SummerSlam 2026 में लैसनर और गुंथर के बीच एक खतरनाक मैच बुक किया जा सकता है.

विज्ञापन

ब्रॉन ब्रेकर

ब्रॉन ब्रेकर3 / 6

ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉक लैसनर के बीच भी SummerSlam 2026 में खतरनाक मैच बुक किया जा सकता है. आप जानते हैं कि ब्रेकर फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. लैसनर के साथ मैच के जरिए ब्रेकर को पुश दिया जा सकता है. दोनों के मैच से कंपनी को भी फायदा होगा.

रोमन रेंस

रोमन रेंस4 / 6

SummerSlam 2026 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच भी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है. दोनों की राइवलरी काफी शानदार रही है. लैसनर को रेंस रिटायर कर सकते हैं. उन्हें कंपनी द्वारा ये सम्मान दिया जा सकता है. वैसे इनका मैच हमेशा ही जबरदस्त रहता है.

विज्ञापन

सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस5 / 6

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर का इतिहास भी कापी तगड़ा रहा है. दोनों के बीच चैंपियनशिप मुकाबले भी हो चुके हैं. कुछ महीने पहले भी लैसनर और रॉलिंस का आमना-सामना हुआ था. SummerSlam 2026 में रॉलिंस और लैसनर के बीच भी मैच बुक किया जा सकता है.

जेकब फाटू

जेकब फाटू6 / 6

जेकब फाटू और ब्रॉक लैसनर की टक्कर भी जोरदार होगी. SummerSlam 2026 में इनके बीच मैच बुक हो सकता है. फाटू को धीरे-धीरे अब पुश दिया जा रहा है. उनकी रोमन रेंस के साथ भी टक्कर होने वाली है. फाटू और लैसनर के मैच से तगड़ा बिजनेस भी कंपनी को मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन