WWE SummerSlam के ये 5 महारिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ पाना होगा किसी के लिए भी मुश्किल!

WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. ये हर साल आयोजित किया जाता है. इसमें हमेशा बड़े रिकॉर्ड बनते है. यहां हम आपको पांच रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे जिनका टूट पाना काफी मुश्किल है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE का SummerSlam बहुत ही मशहूर प्रीमियम लाइव इवेंट है. हर साल इसका आयोजन अगस्त में किया जाता है. पिछले कुछ सालों से ये दो दिन का हो रहा है. इस इवेंट में हमेशा टॉप स्टार्स एक्शन में नज़र आते है. हर किसी रेसलर का इसमें कम्पीट करने का सपना होता है. हालांकि, ये सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता है. SummerSlam के जरिए ही कई स्टार्स ने रेसलिंग की दुनिया में अपना नाम बनाया है. यहां हम SummerSlam के उन पांच महारिकॉर्ड की बात करेंगे जिन्हें तोड़ पाना किसी के लिए भी मुश्किल होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर के मेन इवेंट

ब्रॉक लैसनर के मेन इवेंट2 / 6

ब्रॉक लैसनर के लिए SummerSlam इवेंट काफी अच्छा रहा है. उन्होंने बड़े मुकाबले इस शो में लड़े हैं. उन्होंने काफी उपलब्धियां भी हासिल की हैं. वो अभी तक SummerSlam के 9 मेन इवेंट कर चुके हैं. उनके इस रिकॉर्ड के आसपास कोई नहीं है. लैसनर के इस रिकॉर्ड का टूट पाना बहुत ही मुश्किल है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

सबसे ज्यादा मैच

सबसे ज्यादा मैच3 / 6

SummerSlam में रैंडी ऑर्टन ने भी बड़े कारनामे किए हैं. उन्होंने सबसे ज्यादा 17 मैच लड़े हैं. उनके बाद जॉन सीना और द अंडरटेकर का नंंबर आता है. ये दोनों रिटायर हो चुके हैं. ऑर्टन के इस रिकॉर्ड का टूटना भी मुश्किल है. वो अभी रिटायर नहीं हुए हैं तो उनका ये आंकड़ा आगे बढ़ सकता है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Roman Reigns के 1316 दिनों के WWE टाइटल रन का महारिकॉर्ड ध्वस्त, इस महिला रेसलर ने रचा इतिहास

सबसे ज्यादा जीत

सबसे ज्यादा जीत4 / 6

ऐज का नाम भी दिग्गजों की लिस्ट में आता है. SummerSlam में उन्हें कंपनी ने तगड़ा पुश दिया है. उन्होंने 12 मैचों में जीत हासिल की है. उनका ये रिकॉर्ड भी फ्यूचर में शायद नहीं टूट पाएगा. ऐज ने कुल 14 मैच लड़े हैं. मौजूदा समय में वो AEW में काम कर रहे हैं. वहां पर भी उन्होंने अपने कार्य से सभी की दिल जीता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

लगातार सबसे ज्यादा एपीयरेंस

लगातार सबसे ज्यादा एपीयरेंस5 / 6

लगातार सबसे ज्यादा एपीयरेंस के मामले में जॉन सीना सबसे आगे हैं. उनका ये रिकॉर्ड भी कभी नहीं टूटने वाला है. 2004 से 2017 तक लगातार सीना ने SummerSlam में हिस्सा लिया है. कंपनी ने हमेशा उन्हें समर की सबसे बड़ी पार्टी में आने का मौका दिया है. (Photo: WWE.com)

यंग WWE चैंपियन

यंग WWE चैंपियन6 / 6

रैंडी ऑर्टन ने 2004 में हुए SummerSlam में सिर्फ 24 साल की उम्र में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. उनका ये रिकॉर्ड भी अभी तक टूट नहीं पाया है. इसका फ्यूचर में टूटना भी काफी मुश्किल है. ऑर्टन की तरह तगड़ा पुश मिल पाना हर किसी के सौभाग्य में नहीं होता है. (Photo: WWE.com) ये भी पढ़ें: Triple H ने WWE SummerSlam 2026 के लिए ऐतिहासिक मैच का किया ऐलान, 3 साल बाद होगी दिग्गज की वापसी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन