Triple H ने WWE SummerSlam 2026 के लिए ऐतिहासिक मैच का किया ऐलान, 3 साल बाद होगी दिग्गज की वापसी

WWE SummerSlam 2026 को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. बहुत जल्द फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. शो के लि ट्रिपल एच ने एक बड़े मैच का ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि किन दो दिग्गजों क बीच खतरनाक मैच होगा.

WWE
1 / 6

WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 होगा. इसका आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. कुछ बड़े मैचों का ऐलान कंपनी द्वारा कर दिया गया है. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी वहां पर एक्शन में नज़र आएंगे. रेंस की टक्कर सैथ रॉलिंस के साथ होगी. वहीं लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ होगा. धीरे-धीरे मैच कार्ड तैयार किया जा रहा है. इस बार खतरनाक मुकाबले होंगे. खैर ट्रिपल एच ने एक और मुकाबले की घोषणा कर दी है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर का होगा मुकाबला

गुंथर का होगा मुकाबला 2 / 6

समरस्लैम 2026 में गुंथर का मुकाबला निक एल्डिस के साथ होगा. इनकी राइवलरी कुछ हफ्तों से चल रही है. गुंथर ने एल्डिस के ऊपर जानलेवा हमला किया था. इसके बाद Saturday Night's Main Event में एल्डिस ने वापसी कर गुंथर के ऊपर टाइटल से अटैक किया. अब इन दोनों की टक्कर समर की सबसे बड़ी पार्टी में होगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ट्रिपल एच ने की घोषणा

ट्रिपल एच ने की घोषणा3 / 6

समरस्लैम किकऑफ शो के दौरान गुंथर ने ट्रिपल एच से निक एल्डिस को लेकर बात की. गुंथर ने कहा कि ट्रिपल एच को कार्रवाई करनी चाहिए. द गेम ने एल्डिस का बचाव किया. गुंथर ने एल्डिस पर हमला कर दिया. सिक्योरिटो को वहां पर आना पड़ा. इसके बाद द गेम ने कहा कि दोनों समरस्लैम में अपने मतभेदों को सुलझाएंगे. (Photo: WWE.com)

निक एल्डिस की होगी वापसी

निक एल्डिस की होगी वापसी4 / 6

निक एल्डिस की तीन साल बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी होने वाली है. उन्होंने अंतिम मैच 2023 में लड़ा था. एल्डिस के ऊपर अब सभी की नजरें टिकी होंगी. गुंथर जैसे खतरनाक स्टार के साथ उनका मैच होने वाला है. देखना होगा कि वो करियर किलर के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करेंगे. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर कर चुके हैं दिग्गजों को रिटायर

गुंथर कर चुके हैं दिग्गजों को रिटायर5 / 6

गुंथर के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. बतौर वर्ल्ड चैंपियन उन्होंने अपना जलवा दिखाया. उन्होंने  गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स को रिटायर किया है. ये उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि है. इस बार वो एल्डिस को भी हमेशा के लिए रिटायर कर सकते हैं. एल्डिस को वो टैपआउट करने पर मजबूर कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)

गुंथर को नहीं मिला टाइटल मैच

गुंथर को नहीं मिला टाइटल मैच6 / 6

Saturday Night's Main Event में गुंथर और सैमी ज़ेन का मैच सीएम पंक और कोडी रोड्स के साथ हुआ था. इस मैच में बड़ी शर्त रखी गई थी. अगर गुंथर और सैमी जीत जाते तो उन्हें समरस्लैम में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में शामिल किया जाता. निक एल्डिस ने मैच में दखलअंदाजी कर गुंथर का सपना तोड़ दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन