Roman Reigns: रोमन रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. वो कंपनी के किंग हैं. पिछले कुछ सालों में रेंस ने WWE को तगड़ा बिजनेस दिया है. रेंस की किस्मत 2020 में चमकी, जब उन्होंने हील टर्न लिया. रेंस इसके बाद 1316 दिन तक चैंपियन भी रहे. आप सभी जानते हैं कि मॉर्डन एरा में इतने लंबे समय तक चैंपियन रह पाना बहुत मुश्किल काम है. अन्य कंपनियों में भी लंबे टाइम तक किसी को चैंपियन नहीं बनाया जाता है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि कौन रेंस को पछाड़ कर आगे जाएगा. अब एक नाम सामने आ गया है, जिन्होंने रेंस के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस कब रहे चैंपियन?

2 / 6
रोमन रेंस अगस्त 2020 में चैंपियन बने थे. अप्रैल 2024 में उनके टाइटल रन का अंत हुआ था. अपने 1316 दिनों के टाइटल रन के दौरान रेंस ने जबरदस्त काम कर दिग्गजों को मात दी. उन्होंने ब्लडलाइन ग्रुप का निर्माण भी किया. सबसे बड़ी बात है कि पॉल हेमन उनके मैनेजर रहे. उनकी सफलता के पीछे हेमन का बहुत बड़ा हाथ रहा.(Photo: WWE.com)
WWE में भी कर चुकी हैं काम

4 / 6
मून ने 2015 में WWE में एंट्री की थी. उन्होंने इसके बाद NXT में बढ़िया काम किया. मेन रोस्टर में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया. 2021 में मून को WWE ने रिलीज कर दिया था. उन्होंने इसके बाद AEW में भी अपना जलवा दिखाया. Ring of Honor ने मून को तगड़ा पुश देकर अभी तक उनके ऊपर भरोसा जताया है. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत किसने किया?

5 / 6
रोमन रेंस के टाइटल रन का अंत 2024 के रेसलमेनिया में कोडी रोड्स ने किया था. कोडी को रेंस के हराने के लिए बहुत मेहनत की थी. उनकी तरफ से मैच में जे उसो, सैथ रॉलिंस, जॉन सीना और द अंडरटेकर भी आए थे. रिंग में तबाही मच गई थी. रेंस को हराने के बाद कोडी से रिंग में गले मिलने के लिए खुद ट्रिपल एच आए थे.