भारत के किन शहरों में तैयार होती है आपकी रसोई की LPG गैस? जानें यहां
ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच लगातार युद्ध जारी है और अब ये युद्ध सिर्फ उनकी सीमाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसका असर अब भारत के घरों की रसोई के बजट और सिलेंडर की उपलब्धता पर पड़ रहा है. पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद पैदा हुई अनिश्चितता ने वैश्विक तेल बाजार में हलटल मचा दी है, जिससे भारत में एलपीजी की सप्लाई चेन को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं.

ईरान इजरायल जंग का असर
2 / 8ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग में अमेरिका की एंट्री ने पूरी दुनिया के ऊर्जा बाजार को हिलाकर रख दिया है. भारत अपनी एलपीजी और कच्चे तेल की जरूरतों के लिए एक बड़ी हद तक खाड़ी देशों पर निर्भर है.
भारत में एलपीजी सप्लाई में हो रही दिक्कत
3 / 8युद्ध के कारण समुद्री रास्तों में रुकावट और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आने से भारत में एलपीजी की सप्लाई बाधित होने की खबरें आ रही हैं. इसी डर से कई इलाकों में लोगों ने गैस सिलेंडरों की जमाखोरी शुरू कर दी है, जिससे बाजार में कमी दिखने लगी है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि भंडार पर्याप्त है, लेकिन युद्ध लंबा खिंचने का डर आम जनता के मन में बना हुआ है.
भारत में कैसे होता है लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस का उत्पादन
4 / 8भारत में LPG यानी लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस का उत्पादन एक जटिल वैज्ञानिक प्रक्रिया से होता है. यह मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन गैसों का मिश्रण होता है. देश की बड़ी तेल रिफाइनरियां कच्चे तेल को प्रोसेस करके इसे तैयार करती हैं.
इस तरह से बनती है एलपीजी
5 / 8जब कच्चा तेल रिफाइनरी में आता है तो उसे अलग-अलग तापमान पर उबाला जाता है. इसी रिफाइनिंग प्रोसेस के दौरान पेट्रोल, डीजल और केरोसिन के साथ-साथ एलपीजी गैस भी उप-उत्पाद के रूप में निकलती है. भारत की आत्मनिर्भरता का बड़ा आधार यही रिफाइनरियां हैं.
कहां से आती है रसोई गैस?
6 / 8अब आपके दिमाग में भी ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर आपके रसोई में इस्तेमाल होने वाली एलपीजी सिलेंडर की गैस कहां से आ रही है? तो हम आपको बता दें कि आपके सिलेंडर के पीछे देश के कुछ खास शहरों का हाथ है. गुजरात का जामनगर इसमें सबसे आगे है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मथुरा, हरियाणा के पानीपत और बिहार के बरौनी में स्थित रिफाइनरियां उत्तर भारत की मांग को पूरा करती हैं.
ये राज्य निभाते हैं अहम भूमिका
7 / 8इसके अलावा पूर्व में पश्चिम बंगाल के हल्दिया और ओडिशा के पारादीप प्लांट अहम हैं. दक्षिण भारत में केरल का कोच्चि और आंध्र प्रदेश का विशाखापट्टनम गैस उत्पादन के बड़े पावरहाउस हैं. ये शहर भारत की रसोई की लाइफलाइन को चालू रखने का काम करते हैं.
तो इस तरह बनती है एलपीजी
8 / 8आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एलपीजी सिर्फ कच्चे तेल से ही नहीं बनाई जाती है बल्कि जमीन के नीचे से निकलने वाली प्राकृतिक गैस से भी एलपीजी बनाई जाती है. जब गैस फील्ड्स से नेचुरल गैस निकाली जाती है, तो उसमें कई गैसें मिक्स होती है. देश के गैस प्रोसेसिंग प्लांट्स में इन गैसों को अलग किया जाता है. असम, गुजरात, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में लगे प्लांट्स में प्रोपेन और ब्यूटेन को अलग करके शुद्ध एलपीजी तैयार की जाती है. यह प्रक्रिया रिफाइनिंग से अलग होती है लेकिन सिलेंडर भरने के लिए उतनी ही जरूरी होती है.



















