अगले सप्ताह भी रहेगा 'अप्रैल वाला मानसून'? जानिए- बिहार-झारखंड समेत कहां-कहां बढ़ेगा तापमान

उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं के साथ आंधी-तूफान दर्ज किया गया. हालांकि, यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी. अगले एक सप्ताह के दौरान इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस इजाफा होने की संभावना है. विशेष रूप से झारखंड में 14 अप्रैल से गर्म और उमस भरे मौसम का अलर्ट जारी किया गया है.

Heatwave Alert Front
1 / 7

उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में बिहार और झारखंड के कई हिस्सों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाओं के साथ आंधी-तूफान दर्ज किया गया. हालांकि, यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी. अगले एक सप्ताह के दौरान इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस इजाफा होने की संभावना है. विशेष रूप से झारखंड में 14 अप्रैल से गर्म और उमस भरे मौसम का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

तापमान में होगा इजाफा

तापमान में होगा इजाफा2 / 7

पूर्वी भारत (बिहार और झारखंड) में 15 अप्रैल तक अधिकत्तम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस इजाफा होने की संभावना है.

विज्ञापन

लू चलने का अलर्ट

लू चलने का अलर्ट3 / 7

छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 14 से 17 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 13 से 14 अप्रैल के बीच और पूर्वी मध्य प्रदेश में 16 और 17 अप्रैल के दौरान लू चलने की प्रबल संभावना है.

झारखंड में उमस भरा मौसम

झारखंड में उमस भरा मौसम4 / 7

झारखंड में 14 से 17 अप्रैल के दौरान गर्मी और उमस भरा मौसम रह सकता है.

विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

पूर्वोत्तर भारत का मौसम5 / 7

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 11 से 14 अप्रैल के दौरान असम और मेघालय में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 10 से 15 अप्रैल के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के आसार हैं.

पूर्वी भारत का मौसम

पूर्वी भारत का मौसम6 / 7

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्कम में 11 और 12 अप्रैल को, ओडिशा में 11 अप्रैल को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

कैसे रहेगा तापमान

कैसे रहेगा तापमान7 / 7

अगले सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस, फिर मध्य और पूर्वी भारत में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस, गुजरात और महाराष्ट्र में 2 से 3 डिग्री सेल्सियम तापमान में इजाफा हो सकता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन