क्या भारत की नहीं विदेशी है आपकी पसंदीदा इडली? जानिए इसका दिलचस्प इतिहास
सांभर और नारियल चटनी के साथ स्वादिष्ट लगने वाली इडली भारत का सबसे पसंदीदा ब्रेकफास्ट है. लेकिन 'वर्ल्ड इडली डे 2026' के मौके पर एक ऐसा सच बताएंगे जो आपको हैरान कर सकता है. क्या आप जानते हैं कि जिस इडली को हम अपना मानते हैं, उसका जन्म शायद भारत में हुआ ही नहीं था? इतिहासकार बताते हैं कि आज हम जो फर्मेंटेड और स्टीम की हुई इडली खाते हैं, उसकी जड़ें विदेश में हैं. (AI Image)

ब्रेकफास्ट की शान
2 / 7इडली आज भारतीय घरों, ट्रेनों और हॉस्टल की प्लेटों की शान है, लेकिन इसका आधुनिक स्वरूप सदियों पुराने विदेशी प्रभाव का नतीजा है. (AI Image)
क्या कहता है इतिहास
3 / 7इडली का शुरुआती जिक्र शिवकोट्याचार्य के लेखन में मिलता है, लेकिन उस समय इसमें न तो चावल का इस्तेमाल होता था और न ही इसे भाप में पकाया जाता था. (AI Image)
चीनी यात्री का दावा
4 / 7मशहूर चीनी यात्री ह्वेन त्सांग ने अपने दौर में पाया था कि भारत में उस समय 'स्टीम' यानी भाप के जरिए खाना पकाने की तकनीक प्रचलित नहीं थी. (AI Image)
इंडोनेशियाई कनेक्शन
5 / 7फूड हिस्टोरियन केटी अचाया के मुताबिक, आधुनिक इडली की प्रेरणा इंडोनेशियाई डिश 'केडली' से मिली है, जिसमें चावल, फर्मेंटेशन और स्टीमिंग तीनों शामिल थे. (AI Image)
शाही रसोइयों की देन
6 / 77वीं से 12वीं सदी के बीच इंडोनेशियाई राजाओं के रसोइए जब भारत आए, तो वे अपने साथ 'केडली' बनाने की विधि भी लेकर आए जो धीरे-धीरे 'इडली' बन गई. ये राजा अपने मेहमानों से मिलने या दुल्हन खोजने के लिए भारत की यात्रा करते थे. (AI Image)
सेहत का खजाना
7 / 7वक्त के साथ इडली भारतीय स्वाद में ऐसी घुली कि आज यह दुनिया के सबसे हल्के और हेल्दी नाश्तों में शुमार की जाती है. (AI Image)