Nushrratt Bharuccha के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती हुईं एक्ट्रेस?
Nushrratt Bharuccha: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा शूटिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई है. इस वक्त डॉक्टरों की निगरानी में है. बता दें कि एक्ट्रेस इंडोनेशिया के द्वीप प्रांत बाली में मौजूद हैं.
Nushrratt Bharuccha के साथ हुआ हादसा. (PIC-nushrrattbharuccha, Instagram)
विज्ञापन
Nushrratt Bharuccha: ‘प्यार का पंचनामा’ और ‘आकाशवाणी’ जैसी मूवी से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है. खबर आ रही है कि एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस इन दिनों एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए इंडोनेशिया के द्वीप प्रांत बाली में मौजूद हैं, जहां उनके साथ एक हादसा हो गया है और एक्ट्रेस घायल हो गई है.
आपको बता दें कि इस हादसे में नुसरत भरूचा चोटिल हो गई हैं, जिसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, फिलहाल एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है. चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला विस्तार से.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार नुसरत भरूचा इन दिनों इंडोनेशिया के द्वीप प्रांत बाली में मौजूद हैं. वो फिलहाल बाली में एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. इस प्रोजेक्ट की शूटिंग भी जारी है और इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे की वजह से नुसरत चोटिल हो गई है.
जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पास के प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है, जहां एक्ट्रेस का इलाज चल रहा है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि एक्ट्रेस को कितनी गंभीर चोट आई है. इतना ही नहीं यह भी कंफर्म नहीं हुआ है कि एक्ट्रेस के साथ यह हादसा कैसे हुआ है. हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस और उनकी टीम की ओर से इस हादसे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
लेकिन इस खबर ने उनके फैंस की धड़कनें बढ़ा दी है और वो नुसरत के सलामती की दुआएं मांग रहे हैं. बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब एक्ट्रेस नुरसत फिल्मों के अलावा किसी और वजह से चर्चा में आई है. आपको बता दें कि इससे पहले वो मिडिल ईस्ट वॉर के दौरान नुसरत वहीं फंस गई थी. हालांकि, बाद में एक्ट्रेस को रेस्क्यू कर भारत लाया गया था.