इंडक्शन पर इस तरह बनाएं फूली हुई रोटियां, जानें 5 आसान कुकिंग टिप्स
Roti Making Tips On Induction Stove: मिडिल- ईस्ट में तनाव जारी है, जिससे दूसरे देशों में भी तेल व गैस का संकट पैदा हो गया है. भारत में भी LPG गैस की काफी दिक्कत हो रही है. इसलिए खाने बनाने के लिए इंडक्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन इसपर रोटी बनाना का सही तरीका क्या है. आइए इस लेख में जानते हैं.

Induction Par Roti Kaise Banaye: LPG गैस के संकट के चलते कई घरों में इंडक्शन कुकटॉप का इस्तेमाल किया जाने लगा है. यह खाना बनाना का एक मॉर्डन तरीका है, जिस पर खाना बहुत ही जल्दी और तरीके से बन जाता है. हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि इंडक्शन पर रोटियां गैस की तरह फूली हुई नहीं बनती हैं, बहुत कम लोगों को इसपर रोटी बनाना आती है, लेकिन अगर कुछ आसान कुकिंग टिप्स अपनाएं तो इंडक्शन पर भी बिल्कुल नरम और फूली हुई रोटियां बनाई जा सकती हैं.
आटा गूंथने का तरीका
2 / 6इंडक्शन पर फूली हुई रोटियां बनाने के लिए आटा सही तरह से गूंथना जरूरी है. आपको आटा ना ज्यादा सख्त और ना ही बहुत पतला गूंथना है. गूंथने के बाद आटे को रखें, क्योंकि इससे ग्लूटेन एक्टिव हो जाता है.
इंडक्शन तवा अच्छी तरह गर्म करें
3 / 6इंडक्शन पर रोटी बनाने के लिए जरूरी है कि आप तवा अच्छी तरह के गर्म करें. अगर तवा ठंडा होगा तो रोटी सही से नहीं फूलेगी. इसलिए पहले तवे को मीडियम हीट पर 2 मिनट गर्म होने दें.
रोटी सही तरह से बनाएं
4 / 6रोटी तभी फूलती है जब इसे बराबर बेला जाता है. कई बार रोटी कहीं से पतली और कहीं से मोटी होती तो वह ठीक से नहीं फूलती. इसलिए कोशिश करें कि रोटी गोल और बराबर मोटाई में बेलें.
चिमटे से हल्का दबाएं
5 / 6इंडक्शन पर रोटी बनाते वक्त याद रखें कि जब रोटी के ऊपर छोटे-छोटे बुलबुले दिखाई देने लगे तो उसे पलट दें. फिर दूसरी तरफ हल्का पकने के बाद कपड़े या चिमटे से हल्का दबाएं. इससे रोटी फूलने लगती है.
सही तवा चुनें
6 / 6इंडक्शन पर रोटी बनाने के लिए इंडक्शन-फ्रेंडली तवा होना जरूरी है. कास्ट आयरन या मोटे तले वाला तवा ज्यादा अच्छा रहता है, क्योंकि यह गर्मी को बराबर फैलाता है और रोटी अच्छी तरह फूलती है.



















