ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें

सर्दियां शुरू होते ही कार की छोटी-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है. ठंड में बैटरी डाउन होने से लेकर टायर प्रेशर कम होने और शीशों पर भाप जमने तक कई दिक्कतें सामने आती हैं. अगर चाहते हैं कि पूरी सर्दी आपकी कार बिना परेशानी चले, तो ठंड बढ़ने से पहले ये 6 जरूरी चीजें जरूर चेक कर लें.

Car tips

सर्दियां शुरू होने से पहले अपनी गाड़ी को तैयार करना जरूरी है. (Image Credit-AI)

भारत में त्योहारी सीजन शुरू होते ही अक्टूबर-नवंबर में ठंडक बढ़ने लगती है. तापमान गिरने के साथ कार पर भी इसका असर दिखने लगता है. खासतौर पर सुबह के समय कार स्टार्ट होने में दिक्कत आ सकती है या कभी-कभी सफर के दौरान गाड़ी अचानक बंद भी हो सकती है. ठंड में बैटरी इंडन ऑयल और टायर जैसे हिस्सों पर सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा दबाव पड़ता है. ऐसे में सर्दियों शुरू होने से पहले कार की कुछ जरूरी चीजों की जांच कर लेना समझदारी है.

विज्ञापन

बैटरी की सेहत अभी चेक कराएं

सर्दियों कारा स्टार्ट न होने की सबसे आम वजहों में बैटरी की कमजोरी शामिल है. कम तापमान में बैटरी के अंदर होने वाले केमिकल रिएक्शन की रफ्तार धीमी हो जाती है. इससे इंजन को स्टार्ट करने के लिए जरूरी पावर नहीं मिल पाती. अगर आपकी कार की बैटरी तीन-चार साल पुरानी है तो ठंड शुरू होने से पहले किसी मैकेनिक उसकी वोल्टेज और ओवरऑल हेल्थ जरूर चेक करवा लें.

विज्ञापन

इंजन ऑयल और कूलेंट का लेवल देखें

ठंड में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है. अगर कार में पुराना या गंदा ऑयल पड़ा है तो कम तापमान में यह और ज्यादा थिक हो सकता हैं. इसस इंजन के अंदरूनी हिस्सों में लुब्रिकेशन ठीक से नहीं हो पाता और कार स्टार्ट करने में परेशानी आ सकती है. सर्दियों से पहले इंजन ऑयल की जांच कराएं और जरूरत होतो बदलवा लें. कोशिश करें कि कार कंपनी की ओर से सुझाए गए सही ग्रेड के ऑयल का इस्तेमाल ही करें. इसके साथ कूलेंट का लेवल भी जरूर चेक कर लें.

टायर प्रेशर को न करें नजरअंदाज

तापमान गिरने पर टायरों के अंदर की हवा सिकुड़ती है, जिससे टायर प्रेशर को हो सकता है.कम हवा वाले टायरों के साथ कार चलाने पर माइलेज प्रभावित हो सकता है और खासकर हाईवे पर गाड़ी की ग्रिप पर भी असर पड़ सकता है. इसलिए सर्दियों में हर हफ्ते टायर प्रेशर चेक करें और कार कंपनी की ओर से बताए गए स्तर के मुताबिक हवा रखें.

विज्ञापन

हीटर और डिफॉगर जरूर चेक करें

सर्दियों में कार के शीशों पर भाप जमना आम बात है. अंदर और बाहर के तापमान में अंतर होने की वजह से विंडशील्ड और दूसरे शीशों पर धुंध जम सकती है, जिससे सड़क साफ दिखाई नहीं देती. ऐसे में कार का फ्रंट और रियर डिफॉगर काफी काम आता है. ठंड बढ़ने से पहले हीटर और डिफॉगर को चलाकर देख लें कि दोनों सही तरीके से काम कर रहे हैं.

वाइपर भी होने चाहिए ठीक

सर्दियों में कोहरे और नमी के कारण विंडशील्ड पर विजिबिलिटी कम हो सकती है. ऐसे में वाइपर सही हालत में होना जरूरी है. अगर वाइपर ब्लेड घिस गए हैं या शीशे को ठीक से साफ नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें बदलवा लेना बेहतर रहेगा. साफ विंडशील्ड ड्राइविंग के दौरान विजिबिलिटी बनाए रखने में मदद करती है.

विज्ञापन

हेडलाइट और फॉग लैंप की जांच करें

सर्दियों में कोहरे का कारण सड़क पर विजिबिलिटी कम हो सकती है. इसलिए कार की हेडलाइट, टेललाइट, इंडिकेटर और फॉग लैंप्स करो पहले ही चेक कर लें. कोई बल्ब खराब है तो उसे बदलवा लें. अगर हेडलाइट का कवर पुराना होने के कारण पीला या धुंधला हो गया है, तो उसे साफ करवाना भी जरूरी है. इससे रात और कोहरे के दौरान रोशनी बेहतर तरीके से सड़क पर पड़ सकती है और दूसरे वाहन चालकों को भी आपकी कार आसानी से दिखाई दे सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ