स्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता

Rosunur Bhorta Recipe: अगर खाने में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह घर पर बनाएं बंगाली लहसुन का भरता. इसे बनाना आसान है और यह खाने में बेहद स्वादिष्ट भी लगता है.

Bengali Garlic Bharta

सिंपल भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है यह रोशुन भोर्ता. AI Generated Image

Garlic Bharta Recipe: घर में कुछ सिंपल लेकिन स्वादिष्ट बनाकर खाना चाहते हैं तो घर पर ही तैयार करें रोशुन भोर्ता (Roshun Bhorta) की रेसिपी. यह बंगाली रेसिपी है जिसमें लहसुन का भरता बनाया जाता है. लहसुन का अपना एक खास अरोमा और स्वाद होता है. इसे अगर सही तरह से पकाकर खाया जाए तो सिंपल सी डिश का भी स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है. इसे रसोई में रोजमर्रा में खाए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स से ही तैयार किया जाता है, लेकिन इसकी खासियत है कि इस भरते का स्वाद आलू या प्याज के भरते से बेहद अलग लगता है. तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं बंगाली डिश को बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

लहसुन का भरता बनाने की रेसिपी

सामग्री

लहसुन – 2 गांठ
हरी मिर्च – 2
छोटा प्याज – 1 कटा हुआ
सरसों का तेल – 2 चम्मच
नमक – स्वादानुसार
धनिया – थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
सूखी लाल मिर्च – स्वादानुसार

विज्ञापन

रोशुन भोर्ता बनाने की विधि

  • रोशुन भोर्ता बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन की कलियों को गांठ से अलग करके छील लें.
  • अब पैन को गर्म करें और उसमें सरसों का तेल डालकर लहसुन की कलियां डालें और लहसुन को धीमी आंच पर भून लें.
  • लहसुन को तबतक पकाएं जबतक उका रंग हल्का सुनहरा ना हो जाए. इससे लहसुन की कच्ची महक नहीं आएगी बल्कि उससे स्वादिष्ट अरोमा आने लगेगा.
  • अब भने हुए लहसुन को प्लेट पर निकालें और उसे थोड़ा ठंडा कर लें. इसके बाद लहसुन को हाथों से मसलकर मैश करें.
  • इसमें हरी मिर्च, प्याज और नमक डालें और अच्छे से मिक्स करें
  • इसके बाद सरसों का तेल और धनिया डालकर एकबार फिर अच्छे से मिक्स कर लें. भुनी हुई लाल मिर्च को उंगलियों से मसलकर इस मिश्रण में मिला लें.
  • बस तैयार है आपका बंगाली रोशुन भोर्ता. इसे रोटी, चावल या अपनी किसी भी फेवरेट डिश के साथ खाएं. खासकर थाली में गर्म रोटी या चावल और दाल के साथ इस रोशुन भोर्ता को सर्व करने पर सिंपल सी थाली का स्वाद कई गुना तक बढ़ जाता है.

इस बात का ध्यान रखें कि आप नमक मिर्च स्वादानुसार डालें और जरूरत से ज्यादा ना डालें. इस तरह आप ओथेंटिक रोशुन भोर्ता बना सकेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ