IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे मैचोंं में शानदार जीत हासिल की. टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है. इस लिहाज से देखा जाए तो तीसरे वनडे की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है.

IND vs WI

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 (Image: Instagram/indiancricketteam)

विज्ञापन

India predicted XI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. पहले दो वनडे मैच शानदार रहे. भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की. भारत ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. बल्लेबाजों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला. दूसरे वनडे में रोहित शर्मा ने शतक लगाया. वहीं कप्तान शुभमन गिल ने दोहरा शतक मारा. पहले वनडे में विराट कोहली शतक लगाकर चर्चा का विषय बने थे. खैर अब भारतीय टीम तीसरा वनडे जीतकर विंडीज का सूपड़ा साफ करना चाहेगी. तीसरा वनडे मैच न्यू चंडीगढ़ में तीन अक्टूबर को होने वाला है. इस बार भारत की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. आइए आपको टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11 के बार में बताते हैं.

रोहित शर्मा को मिल सकता है आराम

रोहित शर्मा ने पहले वनडे में 32 रन बनाए. वो अच्छी लय में नज़र आए. हालांकि बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रहे. दूसरे वनडे में उन्होंने अपनी कसर पूरी की. रोहित ने 75 गेंदों में 101 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 सिक्स लगाए. रोहित ने खुद को साबित कर दिया है. मैनेजमेंट अब उन्हें तीसरे मुकाबले में आराम दे सकती है. उनकी जगह जशस्वी जायसवाल को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. वैसे तीसरे वनडे में जायसवाल को मौका देना बनता भी है. उन्हें लंबे समय से रोहित के बैकअप के रूप में शामिल किया जा रहा है.

विज्ञापन

गेंदबाजी में हो सकता है बदलाव

तीसरे वनडे में गेंदबाजी में भी बदलाव किया जा सकता है. प्रसिद्ध कृष्णा इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अंशुल कंबोज को टीम में शामिल किया गया है. कंबोज का प्लेइंग-11 में शामिल होना मुश्किल है. कृष्णा की जगह अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है. वो भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. आकिब नबी का भी तीसरे वनडे में पत्ता साफ हो सकता है. उनसे अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद की जा रही थी लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उन्हें आसानी से खेल गए. तीसरे वनडे में उनकी जगह नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है. भारतीय टीम अभी से अगले साल वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है. इस वजह से नए खिलाड़ियों को मौका देना भी जरूरी है.

तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, नमन धीर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और गूरनूर बरार.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ