धूम्रपान करने वालों को इस तरह डिटॉक्स करने चाहिए Lungs, स्मोकिंग से कमजोर हुए फेफड़े हो जाएंगे मजबूत

How To Detox Lungs: लंबे समय तक धूम्रपान करने वालों के फेफड़े कमजोर होने लगते हैं और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह फेफड़ों को डिटॉक्स करें जिससे कमजोर फेफड़ों को मजबूती भी मिल सके.

Lung detox after smoking
1 / 7
Lung detox after smoking

Lung Detox Home Remedies: फेफड़े शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक हैं. फेफड़े ऑक्सीजन को खून में ट्रांसफर करते हैं जिससे शरीर के हर एक अंग तक ऑक्सीजन मिल पाता है. इसके अलावा, फेफड़े लगातार बाहर की गंदगी को साफ करते हैं और गंदी हवा से होने वाले रोगों की संभावना कम करते हैं. ऐसे में धूम्रपान करने वालों में फेफड़ों की दिक्कतें ज्यादा देखी जाती हैं. स्मोकर्स के फेफड़ों में ना सिर्फ टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं बल्कि फेफड़े डैमेज होना शुरू हो जाते हैं और कमजोर (Weak Lungs) होते जाते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह फेफड़ों को डिटॉक्स किया जा सकता है और क्या करने पर फेफड़े मजबूत बनेंगे.

विज्ञापन

ब्रीदिंग एक्सरसाइज

ब्रीदिंग एक्सरसाइज 2 / 7

फेफड़ों को ब्रीदिंग एक्सरसाइज से फायदा मिलता है. आप अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम कर सकते हैं. रोजाना 5 से 10 मिनट डीप ब्रीदिंग करने पर फेफड़ों की सेहत अच्छी रहती है.

विज्ञापन

खुद को हाइड्रेटेड रखें

खुद को हाइड्रेटेड रखें 3 / 7

पानी ना सिर्फ शरीर के अन्य अंगों को बल्कि फेफड़ों की सेहत को भी अच्छा रखता है. हाइड्रेटेड रहने पर फेफड़े बेहतर तरह से अपना काम कर पाते हैं. इससे शरीर में रक्त का प्रवाह और ऑक्सीजन फ्लो बेहतर होता है.

स्मोकिंग छोड़ना

स्मोकिंग छोड़ना 4 / 7

अगर आप अपने फेफड़ों को डिटॉक्स करना चाहते हैं तो दिनभर में एक सिगरेट पीने से भी परहेज करें. इसके अलावा उन लोगों से भी दूर रहें जो आपके आस-पास धूम्रपान करते हैं.

विज्ञापन

खाएं अदरक और हल्दी

खाएं अदरक और हल्दी 5 / 7

अदरक और हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं. ऐसे में इनका सेवन करने पर श्वसन संबंधी दिक्कतें दूर रहती हैं और इंफेक्शंस नहीं होते हैं.

बेरीज और सेब

बेरीज और सेब 6 / 7

फ्लेवेनॉइड्स से भरपूर सेब और बेरीज दिल के फंक्शन को बेहतर करने में असरदार होते हैं. बेरीज में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो फेफड़ों को फायदा देते हैं.

विज्ञापन

हर्बल चाय

हर्बल चाय 7 / 7

फेफड़ों को दुरुस्त रखने के लिए हर्बल चाय पी जा सकती है. आप ग्रीन टी या पिपरमिंट टी पी सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन