पथरी गलाने वाली दाल कौन सी है? जानिए Kidney Stone में किस Dal को खाना चाहिए

Dal For Pathri: पथरी होने पर खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. ऐसे में यहां ऐसी ही एक दाल का जिक्र किया जा रहा है जिसे खाने पर पथरी की दिक्कत कम होने में असर दिखता है.

Dal For Pathri
1 / 7
Dal For Pathri

Which Dal Is Best For Stone: गुर्दे यानी किडनी की पथरी में खानपान को ठीक करने की सलाह भी दी जाती है. कहते हैं अगर पथरी (Pathri) छोटी हो तो वह खानपान से ही गलकर निकल जाएगी. ऐसे में एक ऐसी दाल भी है जिसे पथरी में बेहद फायदेमंद माना जाता है और कहा जाता है कि इस दाल को खाने पर पथरी गल सकती है और शरीर से निकल जाती है. यह दाल है कुल्थी की दाल. यहां जानिए पथरी में कुल्थी की दाल (Kulthi Dal) खाने पर कैसे फायदा मिलता है.

विज्ञापन

पथरी में कुल्थी की दाल

पथरी में कुल्थी की दाल 2 / 7

कुल्थी की दाल फाइबर से भरपूर होती है. इसमें आयरन, फॉस्फोरस और विटामिन सी की भी अच्छी मात्रा होती है. ऐसे में कुल्थी की दाल खाने पर पथरी का आकार छोटा होने लगता है और यह पेशाब के माध्यम से शरीर से निकल जाती है.

विज्ञापन

कैसे खाएं कुल्थी की दाल

कैसे खाएं कुल्थी की दाल 3 / 7

कुल्थी की दाल को अच्छे से धोकर उबालें और फिर इसमें हल्के मसाले और नमक डालकर पकाएं. कुल्थी की दाल का पानी पीने पर भी फायदा मिलता है. आप चाहे तो भीगी हुई कुल्थी की दाल भी खा सकते हैं.

दिनभर में पिएं पर्याप्त पानी

दिनभर में पिएं पर्याप्त पानी 4 / 7

अपने पानी पीने की मात्रा को बढ़ाने की कोशिश करें. जितना ज्यादा पानी पिएंगे उतना ही किडनी को पथरी को फ्लश करके शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

हाई ऑक्सलेट फूड ना खाएं

हाई ऑक्सलेट फूड ना खाएं 5 / 7

किडनी की पथरी में हाई ऑक्सलेट फूड्स खाने से परहेज करना जरूरी है. पालक, चॉक्लेट, सूखे मेवे और चुकंदर खाने से बचें.

बहुत ज्यादा नमक ना लें

बहुत ज्यादा नमक ना लें 6 / 7

इस बात का ध्यान रखें कि किडनी के मरीजों को जरूरत से ज्यादा नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. नमक में सोडियम होता है जो पेशाब में कैल्शियम को बढ़ाता है जिससे पथरी का खतरा बढ़ता है.

विज्ञापन

कम प्रोटीन लें

कम प्रोटीन लें  7 / 7

डाइट में प्रोटीन कम लें. प्रोटीन के कारण किडनी कैल्शियम को ज्यादा सोखती है और पथरी को बढ़ाती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन