ये एक चीज आपके कूलर के पानी को हमेशा रखेगी साफ, नहीं पनपेंगे मच्छर और बैक्टीरिया

गर्मी का मौसम शुरू होते ही हर घर में ठंडक के लिए पंखे, एसी और कूलरों का इस्तेमाल शुरू हो जाता है. जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे-वैसे हर घर में कूलर एक बहुत ही जरूरी चीज बन जाता है, लेकिन अक्सर लोग कूलर को चालू करने से पहले उसकी सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं. जिसके कारण बाद में कूलर में पड़ा गंदा पानी, बदबू और फिर मच्छरों की समस्या भी पैदा हो जाती है. कूलर का पानी अगर साफ ना किया जाए तो यह कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकता है. कूलर में भरे गंदे पानी के कारण बारिश के मौसम में मच्छर तेजी से पनपते हैं, जिसके कारण मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड जैसी बीमारियां हो सकती है. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं एक ऐसी छोटी सी चीज जो आपके कूलर के पानी को हमेशा साफ रखेगी.

water cooler
1 / 8

विज्ञापन

क्या है वो छोटी सी चीज को कूलर के पानी को रखेगी साफ?

क्या है वो छोटी सी चीज को कूलर के पानी को रखेगी साफ?2 / 8

कूलर के पानी को साफ रखने के लिए फिटकरी (Alum) एक बहुत ही आसान और घरेलू उपाय है. इसे पानी में डालने के कई फायदे हैं. कूलर के टैंक में अक्सर पानी लंबे समय तक जमा रहता है. इसी पानी में मच्छर पनपते हैं. मच्छर अपने अंडे ऐसे ही साफ और रुके हुए पानी में देते हैं. कूलर को लंबे समय तक सही और सुरक्षित तरीके से चलाने के लिए उसकी साफ-सफाई बहुत जरूरी है. ऐसे में अगर आप पानी में एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा डाल देते हैं, तो इससे पानी काफी हद तक साफ रहता है और मच्छरों की समस्या भी कम हो जाती है.

विज्ञापन

फिटकरी क्यों है कूलर के लिए बेस्ट?

फिटकरी क्यों है कूलर के लिए बेस्ट?3 / 8

फिटकरी पानी को साफ पारदर्शी बनाती है. फिटकरी पानी में मौजूद धूल, मिट्टी और छोटे-छोटे कणों को आपस में जोड़ देती है. ये भारी होकर नीचे बैठ जाते हैं और ऊपर का पानी इससे साफ हो जाता है.

मच्छरों के लार्वा को रोकती है फिटकरी

मच्छरों के लार्वा को रोकती है फिटकरी4 / 8

फिटकरी पानी को इतना ज्यादा साफ कर देती है कि उसमें मच्छरों के अंडे और लार्वा आसानी से नहीं पनप पाते हैं. इससे मच्छरों की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है.

विज्ञापन

बदबू को कम करती है फिटकरी

बदबू को कम करती है फिटकरी5 / 8

अगर कूलर के पानी में कोई अजीब गंध आ रही हो तो फिटकरी उसे काफी हद तक कम करने में मदद करती है.

बैक्टीरिया को करती है कम

बैक्टीरिया को करती है कम6 / 8

फिटकरी में हल्के एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, जो पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को कम करती है.

विज्ञापन

फिटकरी से बनी रहती है पानी की क्वालिटी

फिटकरी से बनी रहती है पानी की क्वालिटी7 / 8

फिटकरी की मदद से पानी ज्यादा समय तक साफ रहता है, जिससे कूलर के पैड्स भी जल्दी खराब नहीं होते और हवा भी बेहतर होती है.

फिटकरी का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें

फिटकरी का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें8 / 8

फिटकरी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए. इसके लिए फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा ही काफी होता है. अगर आप जरूरत से ज्यादा मात्रा में फिटकरी डालते हैं तो पानी की क्वालिटी खराब भी हो सकती है. साथ ही समय-समय पर कूलर का पानी भी बदलते रहना चाहिए. अगर समय-समय पर कूलर का पानी साफ नहीं किया गया तो कूलर मच्छरों का घर बन सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन