PM Surya Ghar Yojana: सब्सिडी के लिए नया सिस्टम, जानें व्हाट्सऐप से कैसे और कितनी मिलेगी अब?

देश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है और इसके साथ-साथ लोगों के घरों का बिजली का बिल भी लगातार बढ़ रहा है. आज कल सोलर पैनल का चलन पहले से बढ़ गया है. सरकारी स्कीम्स के कारण भी लोगों का ध्यान सोलर पैनल की ओर बढ़ा है.

solar news (1)
1 / 7

विज्ञापन

सरकार ला रही लोगों के लिए एक और सुविधा

सरकार ला रही लोगों के लिए एक और सुविधा2 / 7

ऐसे में लोग अपने घर के बिजली बिल को कम करने के लिए सोलर पैनल लगवाने की सोचते हैं, लेकिन सब्सिडी, खर्च और अप्लाई करने की प्रक्रिया को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को और आसान बनाने की तैयारी चल रही है. वहीं, अब सरकार ने भी लोगों की दिक्कतों को दूर करने और उन्हें सुविधा देने के लिए तैयारी कर ली है. अब सरकार एक ऐसी सुविधा लाने जा रही है जिससे सिर्फ व्हाट्सएप पर कुछ जानकारी देकर आप सब्सिडी और बचत का पूरा हिसाब-किताब जान सकेंगे.

विज्ञापन

व्हाट्सएप पर मिलेगी सब्सिडी की जानकारी

व्हाट्सएप पर मिलेगी सब्सिडी की जानकारी3 / 7

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार योजना के लिए एक खास व्हाट्सएप चैटबॉट लॉन्च करने की तैयारी में है. योजना से जुड़े विज्ञापनों में एक QR कोड दिया जाएगा. जैसे ही कोई व्यक्ति इस QR कोड को स्कैन करेगा, वह सीधे व्हाट्सएप चैटबॉट से जुड़ जाएगा.

बिजली लोड और पिछले महीने का बिजली बिल करना होगा दर्ज

बिजली लोड और पिछले महीने का बिजली बिल करना होगा दर्ज4 / 7

इसके बाद यूजर्स को अपने घर के बिजली लोड और पिछले महीने का बिजली बिल दर्ज करना होगा. इसके बाद चैटबॉट यह बताएगा कि आपको केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कितनी सब्सिडी मिल सकती है. साथ ही सोलर सिस्टम लगाने पर पूरे जीवनकाल में होने वाली संभावित बचत की जानकारी भी देगा.

विज्ञापन

मिलेंगे 5 वेंडर्स के ऑप्शन

मिलेंगे 5 वेंडर्स के ऑप्शन5 / 7

कई बार सोलर पैनल लगवाने के लिए सही वेंडर चुनना कई लोगों के लिए काफी मुश्किल भरा काम बन जाता है. खास बात तो यह है कि इस समस्या को दूर करने के लिए चैटबॉट में वेंडर की जानकारी भी दी जाएगी. इसके लिए यूजर्स जैसे ही अपने राज्य और जिले का नाम दर्ज करेंगे, वैसे ही उसे अपने इलाके के टॉप 5 वेंडर्स की लिस्ट और उनके कांटेक्ट नंबर दिखाई देंगे, जिसके बाद वह सीधे वेंडर को मैसेज भेज सकते हैं या फिर कॉल बैक कर ऑप्शन चुन सकते हैं. वहीं, अगर कोई सभी वेंडर्स की लिस्ट देखना चाहता है तो उसे राष्ट्रीय पोर्टल पर भेज दिया जाएगा.

बैक एंड मॉनिटरिंग सिस्टम भी होगा शामिल

बैक एंड मॉनिटरिंग सिस्टम भी होगा शामिल6 / 7

एक और जरूरी बात यह है कि सरकार की इस नई व्यवस्था में बैक एंड मॉनिटरिंग सिस्टम भी होगा. अगर कोई यूजर अप्लाई करने के दौरान बीच में रुक जाता है तो अधिकारी उससे कांटेक्ट कर आगे की प्रक्रिया पूरी करने में मदद करेंगे. यह भी पढ़ें-  क्या है दुर्गा ई-ऑटो योजना, जो दिल्ली की महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर; जानें परमिट के लिए कौन-कौन होगा पात्र

विज्ञापन

मार्च 2027 तक 1 करोड़ घरों का टारगेट

मार्च 2027 तक 1 करोड़ घरों का टारगेट7 / 7

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लक्ष्य मार्च 2027 तक देश के 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सिस्टम लगाना है. अगर अभी की बात करें तो लगभग 40 लाख परिवार इस योजना का लाभ लेकर अपने घरों में सोलर पैनल लगवा चुके हैं. सरकार का यह मानना है कि व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू होने के बाद लोगों को योजना की जानकारी आसानी से मिलेगी और अप्लाई प्रक्रिया भी पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन