क्या है दुर्गा ई-ऑटो योजना, जो दिल्ली की महिलाओं को बनाएगी आत्मनिर्भर; जानें परमिट के लिए कौन-कौन होगा पात्र

दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं और खासकर किन्नरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं और किन्नरों के लिए बजट में घोषित की गई दुर्गा ई ऑटो योजना (Durga E-Auto Scheme) को जल्द ही शुरू करने जा रही है.

e auto delhi
विज्ञापन

दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं और खासकर किन्नरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. बता दें कि दिल्ली सरकार ने महिलाओं और किन्नरों के लिए बजट में घोषित की गई दुर्गा ई ऑटो योजना (Durga E-Auto Scheme) को जल्द ही शुरू करने जा रही है.

सरकार ने तैयार किया ड्राफ्ट

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए ड्राफ्ट भी तैयार कर लिया है और एनआईसी के सहयोग से इसकी वेबसाइट को बनाने का काम किया जा रहा है. इस योजना के शुरू होने के बाद दिल्ली की महिलाओं और खासकर बेरोजगार किन्नरों को सहयोग मिलेगा.

विज्ञापन

क्या रखी गई है उम्र?

वहीं, सरकार ने तय किया है कि ये ऑटो 20 से 40 साल की उम्र तक की महिलाओं को ही दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे. इस ड्राफ्ट पर विभिन्न विभागों से टिप्पणी भी मांगी गई है, जिसके बाद इसे कैबिनेट के सामने पेश किया जाएगा. महिलाओं को यह ऑटो ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ही दिए जाएंगे.

3 साल तक नहीं बेच सकेंगे ऑटो

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में रहने वाली एक हजार महिलाओं और 100 किन्नरों को पहले चरण में दुर्गा ई-ऑटो दिए जाएंगे जो गुलाबी रंग के होंगे. इसके लिए दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर डॉ. पंकज सिंह और दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कमिश्नर निहारिका राय की देखरेख में ड्राफ्ट को तैयार किया गया है. सूत्रों के अनुसार, इस ऑटो को तीन तक किसी भी दूसरी महिला को नहीं बेचा जा सकेगा. सरकार ओला-उबर सहित विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी महिलाओं को जोड़ेगी ताकि उन्हें महिला सवारी आसानी से मिल सकें.

विज्ञापन

ड्राफ्ट में महिलाओं के लिए क्या है पात्रता?

  • महिला दिल्ली की निवासी हो और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए
  • महिला की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • महिला के पास ड्राइविंग लाइसेंस और पीवी बैच होना चाहिए
  • महिला या परिवार के पास पहले से ऑटो नहीं होना चाहिए 2024-25 में परिवार की वार्षिक आय पांच लाख से ज्यादा न हो

किन्नरों के लिए संभावित पात्रता

  • डीएम से किन्नर होने का प्रमाण-पत्र जारी होना चाहिएआवेदक की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • आवेदक के पास ड्राइविंग लाइसेंस और पीवी बैच होना अनिवार्य होगा
  • आवेदक दिल्ली की निवासी हो और मतदाता पहचान पत्र होना चाहिए

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ