90% लोग गलत तरीके से चलाते हैं मिक्सर ग्राइंडर, आज जान लीजिए यूज करने का सही तरीका
आज के समय में जब हम किचन में खाना बनाने पहुंचते हैं तो वहां हमारी एक सबसे काम आने वाली चीज भी मौजूद रहती है और वो है मिक्सर ग्राइंडर. इसका इस्तेमाल हर घर में होता है और अलग-अलग कामों में किया जाता है. कोई इसमें चटनी पीसता है तो कोई दाल... लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इसका इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ज्यादातर लोग इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं. दरअसल, मिक्सर ग्राइंडर को सही तरीके से इस्तेमाल ना करने की वजह से वह खराब हो जाता है.

क्या है इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका?
2 / 7कंपनियां और एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मिक्सर ग्राइंडर को लगातार 5 मिनट या उससे ज्यादा देर तक ना चलाएं. मिक्सी को चलाने का सही तरीका है कि उसको रुक-रुक कर चलाना चाहिए.
30 सेकेंड या 1 मिनट तक चलाए
3 / 7एक्सपर्ट्स के अनुसार, मिक्सी को 30 सेकेंड या 1 मिनट तक चलाने के बाद मोटर बंद देनी चाहिए. 5-10 सेकेंड का गैप दे और इसे फिर से रिस्टार्ट करें.
कॉपर की मात्रा होती है कम
4 / 7दरअसल, अधिकतर मिक्सर ग्राइंडर की मोटर के अंदर कॉपर की मात्रा कम या ना के बराबर होती है. ऐसे में मोटर हीट होकर बंद या खराब हो सकती है.
नए मिक्सर ग्राइंडर की मोटर डिटेल्स करें चेक
5 / 7मार्केट से किसी भी मिक्सर ग्राइंडर को खरीदने जा रहे हैं तो उसकी मोटर को लेकर डिटेल्स जरूर देखें. कॉपर मोटर के फायदे बहुत ज्यादा है. कॉपर मोटर जल्दी खराब नहीं होती है.
फूड का भी रखना होता है ध्यान
6 / 7मिक्सर में लोडिंग का भी ध्यान रखें. चॉपिंग या ग्राइडिंग करते समय फूड को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. मिक्सर ग्राइंडर के जार को ऊपर तक ना भरें.
जार को सही तरीके से करें लॉक
7 / 7मिक्सर ग्राइंडर के जार को यूज करते समय उसे सही से लॉक करना चाहिए. सही से लॉक ना होने के कारण मोटर के ऊपर लगे ब्लेड टूट जाते हैं.



















